नए वित्त वर्ष से बदल गया बहुत कुछ, वाणिज्यिक रसोई गैस की कीमत ढाई सौ रुपए बढ़ी 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। नया वित्त वर्ष शुरू होते ही देश में बहुत कुछ बदल गया है। घर की ईएमआई से लेकर दवा, घूमना फिरना भी महंगा हो गया है। देश में आम से लेकर खास सभी इससे प्रभावित होंगे।
वाणिज्यिक रसोई गैस की कीमत बढ़ाई : आज से 19 किलो के वाणिज्यिक रसोई गैस 250 रुपए बढ़ा दी गई है। इसकी कीमत शुक्रवार से 2253 रुपए प्रति सिलेंडर होगी।
कोरोना संबंधी नियमों में छूट दी जाएगी : आज से कोरोना संबंधी नियमों में छूट मिलनी शुरू हो जाएगी। मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम में छूट देने का आदेश केंद्र सरकार ने जारी कर दिया है।
पीएफ पर लगेगा टैक्स: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के मुताबिक यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है कि जिन कर्मचारियों ने पीएफ में 2.5 अधिक का योगदान दिया, उनके ब्याज पर आयकर टैक्स लगेगा। सरकारी कर्मचारियों को 5 लाख रुपए की श्रेणी में रखा गया है।
क्रिप्टोकरेंसी पर भी लगेगा टैक्स : आज से केंद्र सरकार द्वारा बजट के सभी प्रावधान लागू कर दिए जायेंगे, देश में क्रिप्टोकरेंसी जैसे वर्चुअल एसेट्स की खरीद बिक्री पर 30 फीसदी टैक्स लागू हो जाएगा।
घर खरीदारी पर मिलने वाले टैक्स की छूट खत्म कर दी गई है : आम आदमी को अब न केवल घरेलू सामान में ,महंगाई झेलनी पड़ेगी बल्कि घर खरीदना भी मुश्किल हो जाएगा। भी तक सालभर में आयकर में होम लोन पर डेढ़ लाख तक की छूट का दावा किया जा सकता था पर अब इस छूट से बंचित कर  दिया गया है।
घूमना फिरना भी हुआ महंगा : जो लोग हाईवे देखकर खुश हो रहे थे उन्हें अब उस पर चलने पर और टैक्स देना होगा। एनएचआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार  गुरुवार रात से टोल टैक्स 10 से 65 रुपए तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि छोटे वाहनों यह वृद्धि 10-15 फीसदी तक हुई है। बड़े वाणिज्यिक वाहनों पर 65 रुपए तक बढ़ाये गए हैं।

Related Posts

LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका के बीच संघर्ष और…

Continue reading
 Zomato-Swiggy डिलीवरी ठप! महंगे पेट्रोल के खिलाफ गिग वर्कर्स की हड़ताल का ऐलान

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

  • By TN15
  • June 8, 2026
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

  • By TN15
  • June 8, 2026
‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर