कांग्रेसी सांसद ने सिद्धू पर बोला बड़ा हमला, कहा-गधों से मरवा दिए शेर 

द न्यूज 15 

लुधियाना/चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार पर हुआ विवाद अभी थमा नहीं है। प्रदेश के अध्यक्ष रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा दे दिया है पर कांग्रेस नेताओं का गुस्सा अभी थमा नहीं है। लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने नवजोत सिद्धू पर बड़ा हमला बोला है।  बिट्टू ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के जिम्मेदार नेताओं ने ऐसी राजनीति की कि गधों से शेर मरवा दिए। सिद्धू पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मिसगाइडेड मिसाइल ने राज्य में पूरी पार्टी को ही बर्बाद कर दिया।
रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने बयान में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बचाव किया। हालांकि बिट्टू ने हाईकमान को लेकर कुछ नहीं कहा। उनका कहना था कि इसमें हाई कमान का कोई हाथ हाथ नहीं है। रवनीत बिट्‌टू यहां पर भी नहीं रुके, उन्होंने कहा कि जो गब्बर सिंह बने थे, उनकी हवा ही निकल गई। उनका कहना था कि पार्टी की भी समझ में आ गया है कि उसने गलत लोगों पर भरोसा किया।
उन्होंने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि ‘कभी सुना था कि गीदड़ों ने शेर का शिकार कर दिया। यहां तो गधों से शेर का शिकार करवा दिया गया। बिट्‌टू ने कहा कि हम लोग तो ऐसे लोगों को हटाने के लिए बोलते थे, पर नहीं सुना गया, इन सबकी गलती हम लोग भोग रहे हैं। बिट्‌टू की यह बात कैप्टन अमरिंदर सिंह की पैरवी करने और उनका विरोध करने वाले कांग्रेसी विधायकों और उम्मीदवारों से जोड़कर देखी जा रही है।

Related Posts

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

टीएमसी में जारी टूट के बीच अब सांसद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी