रिकवरी के नाम पर दबाया जा रहा लखनऊ नगर निगम में हुआ करोड़ों का घोटाला!

अधिकारियों से मिलीभगत कर सफाई कर्मचारियों के ईपीएफ का 64.32 रुपए डकार गईं निजी एजेंसियां  

चरण सिंह राजपूत 
नई दिल्ली/लखनऊ। विभिन्न महानगरों में सफाई व्यवस्था संभाल रहीं निजी एजेंसिया कर्मचारियों को कैसे ठग रहीं हैं। कैसे स्थानीय प्रशासन से मिलकर उनके हिस्से के पैसे को डकार जा रही हैं उसका ताजा उदाहरण लखनऊ के नगर निगम में सामने आया है। इन निजी एजेंसियों ने नगर निगम के अधिकारियों से मिलीभगत कर सफाई कर्मचारियों के ईपीएफ के 64.32 करोड़ रुपये डकार लिये। अब जब मामले का खुलासा हुआ तो उसकी रिकवरी की बात कर प्रशासन मामले को दबाने में लग गया है।
दरअसल नगर निगम में साफ सफाई के काम में लगी एजेंसियों के निगम के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर यह ईपीएफ घोटाला किया गया है। इन सभी ने मिलकर कर्मचारियों की इस रकम को आपस में बांट लिया है। बाकायदा नगर निगम के अधिकारी इसे बड़ा घोटाला मान रहे हैं। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी के पत्र में भी इस घोटाले का जिक्र किया गया है। अपने पत्र में उन्होंने साफ लिखा है कि एजेंसियों ने सफाई कर्मचारियों का ईपीएफ खाता ही नहीं खुलवाया है। कुछ ने खाता खुलवाया तो उसमें पैसा ही नहीं जमा किया है।
ऐसे में प्रश्न उठता है कि खुलासे के बाद भी नगर निगम की ओर से इस इस मामले में  एफआईआर दर्ज क्यों कराई गई है ? जिन एजेंसियों ने ईपीएफ के पैसे का गमन किया है उनसे  रिकवरी बात तो हो रही है पर कार्रवाई की बात नहीं हो  रही है।
 दरअसल नगर निगम में मैन पावर सप्लाई करने वाली कुल 32 एजेंसियां काम कर रही हैं। ये  एजेंसियां नगर निगम को सफाई कर्मचारी सप्लाई कर रही हैं। इन्हीं 32 एजेंसियों ने नगर निगम के अफसरों के साथ मिलकर यह घोटाला किया है। केवल 2 वर्ष में ही इन सभी ने 64.32 करोड रुपए पर हाथ साफ किया है। ऐसे बात निकल कर सामने आ रही हैं कि यदि जांच हो गई तो यह 200 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला निकलेगा।
नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को खुद इस घोटाले के बारे में स्पष्ट तौर पर जानकारी है। उन्होंने अपने पत्र में खुद ही लिखा है की सफाई कर्मचारियों के ईपीएफ के लिए दी जा रही 29% रकम उनके खातों में नहीं जमा हुई है। इसका गमन किया गया है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि  उन्होंने इनमें से किसी एजेंसी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज क्यों नहीं कराई ?
दरअसल यह बात निकल कर सामने आ रही है कि  कई एजेंसियां नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों के रिश्तेदारों के नाम पर हैं तो कुछ पार्षदों के रिश्तेदारों की हैं और कुछ दूसरे प्रभावशाली लोगों की हैं।
बताया जा रहा है कि नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक बड़े बाबू की खुद की तीन एजेंसियां है। इनमें से एक को हटाया गया था जबकि दो अभी भी काम कर रही हैं।
लखनऊ नगर निगम की ओर से रिकवरी की बात तो की जा रही है पर एफआईआर दर्ज करने की बात नहीं हो रही है। नगर निगम के डिप्टी कलेक्टर यमुनाधर चौहान ने रिकवरी की बात बाकायदा मीडिया से कही है।

Related Posts

डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
  • TN15TN15
  • August 5, 2026

राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के…

Continue reading
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
  • TN15TN15
  • August 2, 2026

राजस्थान में केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

  • By TN15
  • August 8, 2026
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

  • By TN15
  • August 8, 2026
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

  • By TN15
  • August 8, 2026
बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

  • By TN15
  • August 8, 2026
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

  • By TN15
  • August 8, 2026
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

  • By TN15
  • August 8, 2026
मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी