अंकित तिवारी ने बताया रेप केस के बाद कैसे बदल गई जिंदगी, छिन गया काम, दूर भागने लगे लोग

द न्यूज 15

नई दिल्ली। सिंगर-कंपोजर अंकित तिवारी के लिए पिछले कुछ साल काफी मुश्किलों भरे रहे हैं। साल 2014 में उन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेप करने का आरोप लगा था जिसके बाद उन पर काफी वक्त तक केस चला और साल 2017 में अंकित को कोर्ट ने क्लीन चिट दे दी। उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया, लेकिन अंकित का कहना है कि इसने उनके करियर को पूरी तरह तबाह कर डाला। एक हालिया इंटरव्यू में अंकित ने इस बारे में खुलकर बात की।

इस तरह भरी थी करियर ने उड़ान : साल 2010 में फिल्म ‘दो दूनी चार’ के जरिए ब्रेक मिलने से पहले तक अंकित एड फिल्मों के लिए जिंगल कंपोज किया करते थे। इसके बाद उन्होंने ‘आशिकी 2’, ‘सिंघम रिटर्न्स’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों के लिए काम किया। इसके बाद वह विवादों में उलझ गए और उन्हें साल 2014 में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। NBT के साथ बातचीत में अंकित ने बताया, ‘लोगों ने मेरे साथ काम करना बंद कर दिया है, उन्होंने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।’
रातो-रात छिन गए अंकित के कई प्रोजेक्ट : अंकित ने बताया कि बिना कोई भी वजह बताए उन्हें तमाम प्रोजेक्ट्स से हटा दिया गया। उनका तमाम ऐसा काम जो तकरीबन खत्म होने की कगार पर था उसे भी बंद कर दिया गया। अंकित ने बताया कि उन्हें बहुत ज्यादा नुकसान हुआ। लेकिन इसका ये मतलब नहीं था कि उन्होंने हार मान ली। वह कुछ न कुछ करते रहे और उन्होंने सीखा कि इंडस्ट्री में कौन उनका सच्चा दोस्त है।
बुरे वक्त में बहुत कम लोग साथ खड़े होते हैं : अंकित ने कहा, ‘जब ऐसा दौर आता है तो बहुत कम लोग आपके साथ खड़े होते हैं। इंडस्ट्री में कुछ ऐसे लोग भी थे जो मेरे साथ खडे़ हुए थे। जिन्हें मैं असल में अपना परिवार कहता हूं। ऐसे लोग जिनके साथ मैंने काम किया है और जो मेरे लिए सपोर्ट बनकर खड़े रहे। कहते हैं ना कि जब सारे रास्ते बंद होते हैं तो भगवान एक रास्ता खोल देता है। मैंने वहीं से शुरुआत की।’

Related Posts

छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द
  • TN15TN15
  • August 17, 2026

रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के…

Continue reading
संजय निषाद ने बीजेपी को दी आरक्षण देने की चेतावनी, नहीं तो आंदोलन 
  • TN15TN15
  • August 17, 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

  • By TN15
  • August 17, 2026
नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

  • By TN15
  • August 17, 2026
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, ‘तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं’  

  • By TN15
  • August 17, 2026
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, ‘तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं’  

CJP/Gen Z और डॉ. आंबेडकर का ‘शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो’ : लोकतांत्रिक नागरिकता का पुनर्जागरण

  • By TN15
  • August 17, 2026
CJP/Gen Z और डॉ. आंबेडकर का ‘शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो’ : लोकतांत्रिक नागरिकता का पुनर्जागरण

10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 

  • By TN15
  • August 17, 2026
10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 

नहीं चली चालबाजी, राहुल गांधी की संपत्ति के केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI-ED रिपोर्ट पर रोक!

  • By TN15
  • August 17, 2026
नहीं चली चालबाजी, राहुल गांधी की संपत्ति के केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI-ED रिपोर्ट पर रोक!