राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा ने सहारा के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के रुख का किया स्वागत 

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर ने कहा – कोर्ट ने जो रिपोर्ट केंद्रीय रजिस्ट्रार से मांगी है उससे सहारा निवेशकों को जरूर फायदा होगा 

द न्यूज 15 

लखनऊ। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर ने कहा है कि  दिल्ली उच्च न्यायालय ने जो भी निर्देश सहारा के पीड़ितों के सापेक्ष में दिए हैं उनका हमारा संगठन स्वागत करता है। उनका कहना है कि कोर्ट ने वास्तविकता जानने के लिए जो रिपोर्ट केंद्रीय रजिस्ट्रार से मांगी है। यह करोड़ों करोड़ो पीड़ित जमाकर्ताओं के लिए खुशखबरी है। भविष्य में भुगतान की प्रक्रिया को जल्द ही अमल में लाया जाएगा।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान का कहना है कि उच्च न्यायालय पर जबको भरोशा है। हर पीड़ित को न्याय जरूर मिलेगा। मुख्य राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम सोनी का कहना है कोर्ट पर हम सबको पूरा विश्वाश है। बस कोर्ट ही हमें भुगतान दिला सकता है। क्योंकि हम लोगों ने दिल्ली जंतर मंतर पर लगातार 10दिन कड़कड़ाती ठंड में प्रदर्शन किया तो दिल्ली पुलिस लाठी चला रही थी, ऐसे में हमारे कई साथी चोटिल भी हो गए लेकिन कोई बात नहीं सुनी गई। भुगतान देश के सभी पीड़ितों का हो जाये हम सब कोर्ट का तहे दिल से स्वागत करते हैं। जिलाध्यक्ष सन्त कबीर नगर रामनाथ यादव व जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर राजू लाल श्रीवास्तव ने कहा कि सुब्रत राय ने लाखों करोड़ों लोगों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। अगर हम सब की पीड़ा को सुनकर कोर्ट फैसला कर देती है और गरीबों का भुगतान हो जाता है तो यह सहारा पीड़ितों के लिए बहुत अच्छा होगा।

Related Posts

‘शिक्षा के सौदागर सत्ता छोड़ो’ के नारे के साथ जंतर-मंतर पर समाजवादियों का प्रदर्शन
  • TN15TN15
  • August 10, 2026

शिक्षा के अधिकार, सरकारी शिक्षा व्यवस्था की मजबूती…

Continue reading
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  
  • TN15TN15
  • August 8, 2026

भारतीय वायुसेना (IAF) के एक सेवारत अधिकारी को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

  • By TN15
  • August 11, 2026
Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

  • By TN15
  • August 11, 2026
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

  • By TN15
  • August 10, 2026
‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

  • By TN15
  • August 10, 2026
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

  • By TN15
  • August 10, 2026
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

  • By TN15
  • August 10, 2026
गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार