सोनम कपूर ने बोल्ड अंदाज में दी गुड न्यूज, बेबी बंप PHOTOS के साथ किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

द न्यूज 15   
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बेबी बंप के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट कर दिया है। सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली थी। शादी के तकरीबन 4 साल बाद वह प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने पति आनंद के साथ कुछ कमाल की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया है। कुछ ही मिनटों में इन तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आ गए हैं और कमेंट सेक्शन में सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है।
बेबी बंप फ्लॉट करके किया ऐलान : तस्वीरों में सोनम कपूर ब्लैक कलर का टॉप पहनकर सोफा पर लेटी दिख रही हैं और उन्होंने अपना सिर अपने पति आनंद आहूजा की गोद में रखा हुआ है। उन्होंने कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं जिनमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई पड़ रहा है। सोनम कपूर और उनके पति आनंद ने बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है और बहुत खूबसूरत कैप्शन के साथ इसे शेयर किया है। सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘चार हाथ। तुम्हें वो सबसे अच्छी परवरिश देने के लिए जो हम तुम्हें दे सकते हैं। दो दिल। जिनके धड़कनें अब तुम्हारे साथ ही धड़केंगी, रास्ते पर तुम्हारे द्वारा रखे गए हर कदम पर। एक परिवार। जो तुम पर हमेशा प्यार और सपोर्ट बनाए रखेगा। तुम्हें वेलकम करने के लिए अब सब्र नहीं हो रहा है।’ सोनम कपूर को खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं।
करीना से लेकर दिया मिर्जा तक ने किया विश : करीना कपूर खान ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘वुहू… तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं। बच्चों को साथ खेलते देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा है।’ वहीं दिया मिर्जा ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘कितनी अच्छी न्यूज है। तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं।’ अनन्या पांडे ने लिखा, ‘शुभकामनाएं आप लोगों को।’ ढेरों फैंस सोनम कपूर को फर्स्ट प्रेग्नेंसी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम पिछली बार फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आई थीं।

Related Posts

सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 को…

Continue reading
आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

पवन कल्याण की तेलुगु एक्शन एंटरटेनर ‘उस्ताद भगत…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

  • By TN15
  • March 20, 2026
हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

  • By TN15
  • March 20, 2026
अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

  • By TN15
  • March 20, 2026
पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

  • By TN15
  • March 20, 2026
विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

  • By TN15
  • March 19, 2026
यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

  • By TN15
  • March 19, 2026
अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?