गुरुग्राम : 88 वर्षीय बुजुर्ग ने बच्ची से किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज होने के बाद की खुदकुशी

द न्यूज 15

गुरुग्राम |  गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 88 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर बिलासपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया, मगर गुरुवार को बुजुर्ग ने सुबह नौ बजे के आसपास बैठक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस को बुजुर्ग के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
परिवार की तरफ से मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है। बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ बिलासपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव में रहती है। उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की उम्र 11 साल है और वह चौथी कक्षा में पढ़ाई करती है। उनकी बेटी ने बुधवार रात को बताया कि उनके घर के पास रहने वाले 88 वर्षीय बुजुर्ग ने मिठाई के बहाने बैठक में बुलाया और बच्ची के साथ गलत काम किया।
आरोप लगाया कि बच्ची के साथ पहले भी गलत काम किया गया था और जान से मारने की धमकी दी थी। माना जा रहा है कि मामला दर्ज होने के बाद सुबह बुजुर्ग ने घर की बैठक में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग जब खाना देने गए तब उनको खुदकुशी का पता चला। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बिलासपुर थाना प्रभारी ने बताया कि जांच चल रही है।
आत्महत्या की :  हरियाणा के मानेसर स्थित एनएसजी शिविर में शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के एक हेड कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान विक्रम के रूप में हुई है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक की पत्नी सदमे में है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Related Posts

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

Continue reading
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार