आप कितने भी करिश्माई नेता हों, अगर आप 2-3 महीने पहले जागते हैं, तो BJP नहीं हारेगी- सपा की हार पर बोले प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा है कि पुराने तरीके से बीजेपी को नहीं हराया जा सकता है। बीजेपी को हराने के लिए लगातार जमीन पर काम करना पड़ेगा 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली।  प्रशांत किशोर ने एक टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा है कि बीजेपी को हराने के लिए 2-3 महीने की मेहनत काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी करिश्माई नेता हो, 2-3 महीने पहले जाग कर बीजेपी को हराया नहीं जा सकता है।
इंडिया टुडे से बात करते हुए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि यूपी में सपा के हारने के एक प्रमुख कारण हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई काउंटर नैरेटिव नहीं था। इस इंटरव्यू में जब हाल के विधानसभा चुनावों के परिणामों पर उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- “राज्यों में क्या हुआ है? विपक्ष या चुनौती देने वाले नेता, एक मजबूत और भरोसेमंद नेता जनता के सामने रखने में नाकामयाब रहे”।
यूपी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का अभियान पूरी तरह से भटका हुआ रहा। उन्होंने कहा कि आप बंगाल देख लीजिए, ममता बनर्जी दिन रात लगी रही, वो भी एक-दो महीने नहीं, 2-3 साल, मजबूत चुनावी कैंपेन रहा, तब बीजेपी को हराया जा सका।
प्रशांत किशोर ने कहा- “यूपी में, आपके पास एक मजबूत पार्टी सपा एक चुनौती के रूप में थी। अखिलेश के रूप में उनके पास एक चेहरा है। लेकिन काउंटर नैरेटिव नहीं था”। उन्होंने आगे कहा- “चुनाव से दो महीने या तीन महीने पहले जागने का यह पारंपरिक तरीका अब सफल नहीं है, चाहे आप कितने भी करिश्माई नेता हों, आपकी पार्टी कितनी भी मजबूत क्यों न हो, अगर आप दो-तीन महीने पहले जागते हैं। चुनाव में जाकर 200 जनसभा करेंगे और भाजपा को कोसते रहेंगे, यह काम नहीं करेगा, इसके पर्याप्त सबूत हैं”।
चुनावी रणनीतिकार ने आगे कहा कि अगर आप यूपी में मोदी-योगी को हराना चाहते हैं तो मजबूत प्रतिवाद जरूरी है और यह चुनावी अभियान से पूरी तरह से गायब था। हमें चुनावी रैलियों को एक अभियान के रूप में देखने की गलती नहीं करनी चाहिए। नहीं तो यूपी जैसा परिणाम देखने को मिलते रहेगा। नेताओं को जमीन पर उतर कर हमेशा लड़ते रहना होगा।

Related Posts

सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’
  • TN15TN15
  • June 18, 2026

यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश…

Continue reading
‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!
  • TN15TN15
  • June 18, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर इन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

  • By TN15
  • June 18, 2026
सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

  • By TN15
  • June 18, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

  • By TN15
  • June 18, 2026
अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

  • By TN15
  • June 18, 2026
‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

  • By TN15
  • June 18, 2026
महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

  • By TN15
  • June 18, 2026
लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए