कानपुर : सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर से 30 लाख के जेवर गायब

द न्यूज 15  

कानपुर। कानपुर के श्याम नगर निवासी वृद्धा के बैंक लॉकर से 30 लाख के जेवरात गायब हो गए। सोमवार को जब वह बैंक लॉकर देखने के लिए पहुंची, तब घटना की जानकारी हुई। पीड़िता से पुलिस ने तहरीर ले ली है, मगर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी।
श्याम नगर स्थित नेताजी नगर निवासी मंजू भट्टाचार्य (70) अकेले रहती हैं। उनके मुताबिक वह सुबह 11:30 बजे सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराची खाना ब्रांच पहुंची। यहां पर उनका एकाउंट और लॉकर है। वह अपने लॉकर का इस्तेमाल करने पहुंची थी। मंजू के मुताबिक, लॉकर खुलने पर उसमें दो खाली बैग मिले। लॉकर में तीस लाख के जेवरात रखे थे, जो गायब थे।
उन्होंने बैंक मैनेजर राम प्रसाद से पूछताछ की तो उन्होंने मामले को टरकाने का प्रयास किया। इसके बाद 112 नम्बर पर सूचना दी गई। इंस्पेक्टर फीलखाना फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगलवाए। मगर उसमें कुछ खास पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने वृद्धा से तहरीर ले ली है। मंजू के मुताबिक लॉकर में 30 लाख के जेवरात मौजूद थे। 3 पीस सेट टॉप्स के साथ, एक चेन सेट, 12 अंगूठियां, 1 हीरे का सेट, 2 सेट कड़ा, 4 पीस बंगाली, 1 चेन पेंडेंट सेट, 1 लम्बी चेन मीना, 7 पीस टॉप्स, 4 गिन्नियां, 1 ग्राम फाइन कॉइन (सोने का सिक्का) और 10 ग्राम फाइन कॉइन।

Related Posts

Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

Continue reading
मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

  • By TN15
  • June 13, 2026
किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

  • By TN15
  • June 13, 2026
स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”