किसी को टिकट नहीं मिला है तो मैं जिम्मेदार हूं, परिवारवाद पर BJP सांसदों से बोले पीएम मोदी

द न्यूज 15

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा संसदीय बोर्ड की मीटिंग में परिवारवाद को लेकर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद लोकतंत्र का दुश्मन है और इसे भाजपा में स्वीकार नहीं किया जा सकता। बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपी समेत 5 राज्यों के चुनाव में पार्टी नेताओं के परिवार के लोगों को टिकट न मिलने की भी टिप्पणी की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यदि पार्टी की ओर से किसी की भी उम्मीदवारी को खारिज किया गया है तो उसके लिए मैं जिम्मेदार हूं। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की राजनीतिक लोकतंत्र की दुश्मन है।
इस मीटिंग में होम मिनिस्टर अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल समेत तमाम दिग्गज नेता भी मौजूद थे। इस मीटिंग की शुरुआत में पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी चीफ जेपी नड्डा को 4 राज्यों में जीत पर सम्मानित किया गया और फिर पीएम नरेंद्र मोदी ने मीटिंग को संबोधित किया। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कई भाजपा नेता अपने परिवार के सदस्यों के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन लीडरशिप ने कई लोगों की मांग को खारिज कर दिया था। यहां तक कि सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे मयंक के लिए लखनऊ से टिकट मांग रही थीं, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया।
इस पर रीता बहुगुणा जोशी ने नाराजगी भी जाहिर की थी और उनके बेटे ने सपा का दामन थाम लिया था। उनके अलावा कई और नेता भी अपने परिजनों को टिकट देने के लिए लॉबिंग कर रहे थे, लेकिन उन्हें भी निराशा ही हाथ लगी। गोवा में भी भाजपा ने पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को टिकट नहीं दिया था। वह पणजी सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन भाजपा ने इससे इनकार किया था। इस पर पर्रिकर इसी सीट से निर्दलीय ही उतर गए थे। हालांकि उन्हें चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

Related Posts

योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

Continue reading
TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!