तो अगले माह से बंद हो जाएगी फ्री राशन योजना!

चरण सिंह राजपूत 
नई दिल्ली/लखनऊ। जो लोग उत्तर प्रदेश में फ्री राशन का मजा ले रहे थे, उनको अगले माह से झटका लगने वाला है। दरअसल मार्च तक चलने वाली इस योजना को आगे बढ़ाने के अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुए हैं। यदि फिर से मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ योजना को आगे बढ़ाने के लिए अगर कोई आदेश नहीं देते हैं तो अगले वित्त वर्ष में यह योजना बंद हो जाएगी।
दरअसल यूपी चुनाव के चलते योगी सरकार ने मार्च तक फ्री राशन योजना को बढ़ाया था। इसके बाद यह योजना आगे बढ़ेगी या नहीं यह तो नई सरकार के गठन के बाद ही पता चलेगा। वैसे भी यह योजना कोरोना महामारी के चलते लागू की गई थी। अगर यह योजना मार्च के बाद जारी नहीं रही तो 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन नहीं मिलेगा बल्कि खरीदकर लेना होगा।
दरअसल राशन की मुफ्त योजना यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए गेमचेंजर साबित हुई है। 2020 में आई कोरोना की लहर के चलते लगे लॉकडाउन के चलते केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने गरीबों को मुफ्त में राशन देने की योजना शुरू की थी। पहली लहर के खत्म होने के साथ ही इस योजना पर ब्रेक लगा था, लेकिन दूसरी लहर आने के बाद इस योजना मई 2021 में फिर से शुरू किया गया था। सरकार ने इस योजना को 2021 में आई दिवाली के मौके पर होली तक के लिए बढ़ा दिया था। इस योजना को आगे बढ़ाने के पीछे  की वजह यूपी विधानसभा चुनाव मानी जा रही थी। यह योजना मार्च तक के लिए शुरू की गई थी। इस योजना की गूंज चुनाव में खूब देखी गई। इसी योजना का कमाल माना जा रहा है कि  योगी आदित्यनाथ फिर से मुखयमंत्री बनने जा रहे हैं। इस योजना के तहत गरीबों को पांच किलो राशन प्रति यूनिट के साथ ही मुफ्त में रिफाइंड तेल, नमक व चने को भी जोड़ा गया था।

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 
  • TN15TN15
  • June 18, 2026

उत्तर प्रदेश में अयोध्या में राम मंदिर में…

Continue reading
कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन
  • TN15TN15
  • June 18, 2026

कोटा में गुरुवार (18 जून) की सुबह इंदौर-जोधपुर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

  • By TN15
  • June 19, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

  • By TN15
  • June 19, 2026
मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

  • By TN15
  • June 19, 2026
Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

  • By TN15
  • June 19, 2026
सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

  • By TN15
  • June 19, 2026
टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

  • By TN15
  • June 19, 2026
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा