रूस के खिलाफ फेसबुक पर अब खुलकर बोलने की इजाजत, कंपनी ने बदले नियम

वॉशिंगटन(एजेंसी) । फेसबुक ने हिंसक भाषणों को लेकर अपने नियमों को अस्थायी रूप से बदलाव किया है। FB की पेरेंट कंपनी मेटा ने कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण के कारण उसने ‘रूसी आक्रमणकारियों को मौत’ जैसे बयानों की इजाजत देने के लिए अपने नियमों को आसान कर दिया है, लेकिन नागरिकों के खिलाफ धमकी को नहीं। दरअसल, रूस के अपने पड़ोसी पर आक्रमण की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा ने पश्चिमी सरकारों और व्यवसायों से अभूतपूर्व प्रतिबंधों के लिए उकसाया है। साथ ही इसे लेकर ऑनलाइन माध्यम से गुस्सा जताने में भी वृद्धि हुई है।

फेसबुक ने रॉयटर्स की रिपोर्ट के बाद अपने कंटेंट मॉडरेटर्स को फर्म के ईमेल का हवाला देते हुए बयान दिया, जिसमें कहा गया कि यह नीति आर्मेनिया, अजरबैजान, एस्टोनिया, जॉर्जिया, हंगरी, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, रोमानिया, रूस, स्लोवाकिया और यूक्रेन पर लागू होती है। फेसबुक और अन्य अमेरिकी टेक दिग्गज यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को दंडित करने के लिए आगे बढ़े हैं। वहीं, मॉस्को ने प्रमुख सोशल मीडिया नेटवर्क के साथ-साथ ट्विटर के एक्सेस को ब्लॉक कर दिया है।

रूस में स्वतंत्र मीडिया पर और ज्यादा दबाव बढ़ा : इस प्रकार रूस दुनिया के सबसे बड़े सोशल नेटवर्क पर बैन लगाने वाले देशों के बहुत छोटे क्लब में शामिल हो गया है। इससे पहले चीन और उत्तर कोरिया ऐसा कर चुके हैं। पिछले महीने यूक्रेन पर मॉस्को के आक्रमण के बाद से रूसी अधिकारियों ने स्वतंत्र मीडिया के खिलाफ दबाव बढ़ा दिया है, हालांकि देश में प्रेस की स्वतंत्रता पहले से ही तेजी से घट रही थी।

पिछले हफ्ते फेसबुक को ब्लॉक करना और ट्विटर को प्रतिबंधित करने का फैसला उसी दिन आया, जब रूस ने सेना के बारे में ‘झूठी जानकारी’ प्रकाशित करने वाले मीडिया पर जेल की सजा लगाने का समर्थन किया। ऐसे में फेसबुक ने रूस में सूचना मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि राजनीतिक विभाजन से लेकर किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य तक के मामलों को लेकर पश्चिम में इसकी आलोचना होती रही है।

Related Posts

UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर
  • TN15TN15
  • June 19, 2026

संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर और आतंकवाद के मुद्दे…

Continue reading
चीन के जिस लैब में बना था कोरोना वायरस, यूएस साइंटिस्ट ने की थी उसकी फंडिंग? 
  • TN15TN15
  • June 19, 2026

पूरी दुनिया को झकझोर देने वाली कोरोना महामारी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

  • By TN15
  • June 19, 2026
राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

  • By TN15
  • June 19, 2026
UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

  • By TN15
  • June 19, 2026
हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

  • By TN15
  • June 19, 2026
अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

  • By TN15
  • June 19, 2026
भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

  • By TN15
  • June 19, 2026
राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर