खुलासा : गाजियाबाद की 40 फीसदी आबादी गंदा पानी पीने को मजबूर

द न्यूज 15  

गाजियाबाद । शहर के कई ऐसे वार्ड हैं जहां जरूरत से कम व दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसकी बड़ी वजह पुरानी व जर्जर पाइप लाइन का होना बताया गया है। हाल ही में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने सभी वार्ड में पानी की आपूर्ति को लेकर एक सर्वे कराया। जिसके तहत पाया गया कि हर वार्ड में पानी की आपूर्ति 2011 की जनगणना के हिसाब से है। माना जा रहा है जनणना हिसाब से अब 20 फीसदी अधिक लोगों को पानी की जरूरत है। इसके लिए 2025 तक प्रत्येक घर में पेयजल की आपूर्ति करने की तैयारी की गई है। जनपद की हालत तो यह है कि यहां की 40 फीसदी आबादी को साफ पानी नहीं मिल रहा है। अधिकारियों ने अब इस पर योजना बनाने की बात कही है।

यहां नहीं हो रही आपूर्ति : मोहन नगर जोन के शालीमार गार्डन, छाबड़ा कॉलोनी, शहिद नगर, जनकपुरी, पप्पू कॉलोनी, लाजपत नगर, राजीव कॉलोनी, डीएलएफ कॉलोनी, तुलसी निकेतन, भोपुरा, गणेशपुरी कॉलोनी, राजेंद्र नगर, साहिबाबाद, अर्थला, करेहड़ा, गरिमा गार्डन, डिफेंस कॉलोनी, श्याम पार्क, राजबाग, कुटी, मौसम विहार, गगन विहार और जवाहर पार्क, पसौंडा, वृंदावन गार्डन, विक्रम एंक्लेव में नगर निगम पानी की आपूर्ति नहीं करता है।

शहरी क्षेत्र की स्थिति :

● शहर की आबादी – 25 लाख

● भवनों की संख्या- 3.57 लाख

● कुल वार्डों की संख्या – 100

● रोजाना पानी की डिमांड- 337 मिलियन लीटर प्रतिदिन

● रोजाना पानी की आपूर्ति – 320 मिलियन लीटर प्रतिदिन

● शहर में रोजाना पानी की आपूर्ति में कमी – 20 मिलियन लीटर प्रतिदिन

● गंगाजल से पानी की आपूर्ति – 50 मिलियन लीटर प्रतिदिन

● भूजल से पानी की आपूर्ति – 270 मिलियन लीटर प्रतिदिन

● एक व्यक्ति को आवश्यकता-135 लीटर प्रतिदिन

गांवों के लिए योजना पर काम चालू

गांवों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए सरकार की ओर से जल जीवन मिशन योजना के तहत जनपद के गांवों में पानी की पाइप लाइन डाली जा रही है। योजना के लिए कुल 205 गांवों में से 147 गांवों में साफ पानी की किल्लत है।

खोड़ा में सबसे बुरा हाल : खोड़ा के लोग कई सालों से पेयजल की मांग कर रहे हैं। आपूर्ति नहीं होने से छह लाख की आबादी अन्य साधनों से पानी की जरूरत पूरी कर रही है। गंगाजल आपूर्ति के लिए बनाया गया प्रस्ताव शासन के पास लंबित पड़ा हुआ है।

Related Posts

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

Continue reading
‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!