नतीजों से पहले डिप्टी सीएम मौर्य ने किया सरकार बनाने का दावा, बताया किन मुद्दों पर पार्टी को मिला वोट

द न्यूज 15

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में हुए चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। नतीजों से पहले सभी पार्टियां अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। हालांकि दोपहर 2 बजे तक स्पष्ट तस्वीर सामने आ जाएगी। वहीं नतीजों से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि राज्य में बीजेपी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने वो तमाम योजनाएं गिनाईं हैं जिनकी वजह से पार्टी को दोबारा सत्ता मिल रही है।

मौर्य ने कहा, ‘यूपी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी, जीत का कारण बूथ तक भाजपा मजबूत संगठन होना, डबल इंजन सरकार ने गरीबों के लिए जीवन स्तर में सुधार, निःशुल्क राशन वितरण के साथ अति पिछड़े अति दलित वोटरों का मोदी जी योगी जी के प्रति भरोसे के साथ सुशासन, विकास, सुरक्षा आदि मुद्दों पर कमल को मिला वोट।’

एग्जिट पोल के अनुमानों को देखें तो पता चलता है की सत्तारूढ़ दल यानि भाजपा पुन: बागडोर थामने वाली है। यदि ऐसा होता है तो 1980 व 1985 के विधान सभा चुनाव का इतिहास दोहराया जाएगा। कांग्रेस को इन दोनों चुनावों में प्रचंड जीत मिली थी 1980 के चुनाव में कांग्रेस ने 425 उम्मीदवार खड़े किए थे, जिसमे से उसके 309 उम्मीदवार जीते थे और 10 उमीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। तब प्रदेश में हुए मतदान का 37.76 प्रतिशत मत कांग्रेस ने प्राप्त किया था।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद