आखिर क्या है नवजोत सिद्धू की प्लानिंग, नतीजे के दिन ही बुला ली विधायकों की बैठक

द न्यूज 15

नई दिल्ली। पंजाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार का आ जाएंगे। गुरुवार सुबह से ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। दोपहर तक रुझान सामने आने लगेंगे। शाम तक यह साफ हो जाएगा कि किस राज्य में किस पार्टी की कितनी सीटें मिल रही है। उधर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने नतीजे वाले दिन ही विधायकों की बैठक बुला ली है।
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को कहा ‘यह निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक 10 मार्च को पीपीसीसी कार्यालय (कांग्रेस भवन, सेक्टर 15) में शाम 5 बजे होगी। पंजाब कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित विधायकों से अनुरोध हैं कि वे इसमें शामिल हों।
राज्य में इस बार अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) एक प्रमुख दावेदार के रूप में उभरी है, जबकि कांग्रेस बहुकोणीय मुकाबले में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है। विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में सुबह आठ बजे से 66 स्थानों पर बने 117 केन्द्रों पर मतगणना शुरू होगी। इस बार, 93 महिलाओं और दो ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं।

राज्य में 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले तीन विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार सबसे कम मतदान हुआ था। 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव में 77.40 प्रतिशत, 2012 में 78.20 प्रतिशत और 2007 में 75.45 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2002 में केवल 65.14 प्रतिशत मतदान हुआ था। कई एग्जिट पोल में कांग्रेस को सरकार बनाने में नाकाम रहने का अनुमान जताया गया है, जबकि कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता पार्टी की जीत के दावे कर रहे हैं। ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख भगवंत मान ने भी उनकी पार्टी के राज्य में अगली सरकार बनाने का विश्वास व्यक्त किया है।

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लड़ा जाएगा जालंधर उपचुनाव, आम आदमी पार्टी भारी मतों से दर्ज करेगी जीत

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर पश्चिम विधानसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

  • By TN15
  • August 25, 2026
 विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

  • By TN15
  • August 25, 2026
किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

  • By TN15
  • August 25, 2026
संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

  • By TN15
  • August 25, 2026
ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

  • By TN15
  • August 25, 2026
अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज

  • By TN15
  • August 25, 2026
CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज