महल में गंदगी देख भड़क गए केंद्रीय मंत्रीः चिल्लाने लगे- जब साफ नहीं था तो क्यों बुलाया मुझे?  

उन्होंने पर्यटन विभाग के अफसरों से विभाग में काम कर रहे स्टाफ के बारे में भी पूछताछ की। कहा कि क्या ऐसे माहौल में यहां टूरिस्ट आएंगे। बोले- जब मेरे आने पर भी गंदगी है तो आम दिनों में यहां का माहौल कैसा रहता होगा। 

द न्यूज 15 

ग्वालियर। ग्वालियर के दौरे पर गए केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी मंगलवार को शहर के ऐतिहासिक किले को देखने पहुंचे। इस दौरान वहां गंदगी दिखने पर उनको गुस्सा आ गया। उन्होंने मौके पर ही अफसरों को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। रेड्डी जब मानसिंह महल के पास पहुंचे तो उन्हें सामने ही कूड़ा पड़ा दिखा। इस पर उन्होंने वहां मौजूद अफसरों से पूछा कि यह कूड़ा क्यों नहीं हटाया गया। कहा कि क्या मैं खुद झाड़ू लगाऊं। उन्होंने कहा कि जब यहां सफाई नहीं थी तो मुझे बुलाया क्यों। इसका वीडियो भी वायरल हो गया।
उन्होंने पर्यटन विभाग के अफसरों से विभाग में काम कर रहे स्टाफ के बारे में भी पूछताछ की। कहा कि क्या ऐसे माहौल में यहां टूरिस्ट आएंगे। बोले जब मेरे आने पर भी गंदगी है तो आम दिनों में यहां का माहौल कैसा रहता होगा। कहा कि इससे यहां पर्यटन विभाग की छवि खराब होगी। अफसरों को उन्होंने निर्देश दिया कि यहां पर साफ-सफाई के लिए विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए।
उन्होंने भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) के रीजनल डायरेक्टर से पूछा कि क्या सफाई कराने का पैसा नहीं है। क्या आपके पास स्टाफ नहीं है। फिर ऐसी लापरवाही क्यों है। कहा आप लोग क्या करते हैं। देखते क्यों नहीं हैं। इस दौरान सभी अफसर माफी मांगते रहे, लेकिन मंत्री जी का गुस्सा कम नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन की सफाई नहीं चाहिए। रोज सफाई होनी चाहिए।
यूक्रेन से लौटे छात्रों को फूल थमा रहे थे केंद्रीय मंत्री, कुछ ने लेने से कर दिया इंकार
जी किशन रेड्डी पर्यटन विभाग के मंत्री भी हैं। उन्होंने अफसरों से कहा कि आपके ही विभाग का मंत्री आया है और आपने उसे बुलाया है, लेकिन सफाई नहीं करवा पा रहे हैं। यह सब क्या है। हालांकि उन्होंने बाद में किले और महल की सुंदरता की तारीफ की और उसके महत्व के बारे में जानकारी ली।
जी किशन रेड्‌डी मंगलवार को भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (IITTM) के सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने ई-मार्केट प्लेस पोर्टल और अंतरराष्ट्रीय अतिथि गृह का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में इंदौर के कलाकारों की टीम ने अहिल्या बाई पर नाटक मंचन व राजा मानसिंह तोमर कला एवं संगीत विश्वविद्यालय की छात्राओं ने भारत नाट्यम की प्रस्तुति दी।

Related Posts

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई
  • TN15TN15
  • June 19, 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार…

Continue reading
‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’
  • TN15TN15
  • June 19, 2026

उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसदों की बगावत…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

  • By TN15
  • June 19, 2026
UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

  • By TN15
  • June 19, 2026
हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

  • By TN15
  • June 19, 2026
अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

  • By TN15
  • June 19, 2026
भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

  • By TN15
  • June 19, 2026
राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

सपा में टूट की अटकलों पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले, ‘अखिलेश यादव की अपनी पार्टी पर पकड़…’

  • By TN15
  • June 19, 2026
सपा में टूट की अटकलों पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले, ‘अखिलेश यादव की अपनी पार्टी पर पकड़…’