खुलासा : महिला के 70 लाख के गहने गायब होने पर मचा बवाल, बैंक ने गलती से तुड़वा दिया दूसरे का लॉकर

द न्यूज 15 

गाजियाबाद । गाजियाबाद में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की नेहरू नगर शाखा में लॉकर से 70 लाख रुपये के जेवर चोरी होने के मामले में नाटकीय मोड़ आ गया है। दरअसल, लॉकर धारक महिला गलती से दूसरी सीरीज के लॉकर को अपना समझ बैठी, जिसके चलते उसमें चाबी नहीं लग पा रही थी। पुलिस ने जांच के दौरान महिला के असली लॉकर का पता चला तो उसमें रखे जेवर भी सुरक्षित मिले। इस पूरे मामले में बैंक अधिकारियों की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। अपनी ही बैंक के लॉकरों से अनजान अधिकारी किसी दूसरे व्यक्ति का लॉकर तुड़वा बैठे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैंक अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए विधिक राय ली जाएगी।

सिहानी गेट थानाक्षेत्र के अशोक नगर निवासी आईटी प्रोफेशनल समीर गुप्ता की पत्नी प्रियंका गुप्ता का पीएनबी की नेहरू नगर शाखा में खाता है। यहीं उन्होंने करीब 20 साल से लॉकर भी ले रखा है। प्रियंका गुप्ता के मुताबिक, नवंबर 2019 में उन्होंने आखिरी बार लॉकर का इस्तेमाल किया था। कोरोनाकाल के चलते अक्टूबर 2021 में बैंक गईं तो लॉकर में उनकी चाबी नहीं लगी। कई बार शिकायत करने के बाद जब लॉकर नहीं खुल पाया तो महिला ने हंगामा कर दिया तो बैंक अधिकारियों ने 28 फरवरी को गोदरेज कंपनी के कर्मचारियों को बुलाकर लॉकर तुड़वाया तो उसमें 70 लाख के जेवर चोरी मिले। कुछ जेवर पीले रंग की पोटली में रखे मिले थे। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर सिहानी गेट पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो चौंकाने वाली बात सामने आई।

नंबर के अनुसार आवंटित थे लॉकर : एसएचओ का कहना है कि पूरे प्रकरण में बैंक अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। इसी के चलते उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति की लॉकर तुड़वा दिया। इसके अलावा बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को नंबर के हिसाब से लॉकर आवंटित किए हुए थे।

सिहानी गेट एसएचओ सौरभ विक्रम सिंह का कहना है कि बैंक में अल्फाबेटिकल से अलग-अलग सीरीज के नंबर हैं। उन सीरीज में एक ही नंबर के लॉकर हैं। महिला का लॉकर जिस सीरीज में था, वह दूसरी सीरीज के उसी नंबर के लॉकर को अपना समझ बैठीं। इसी के चलते चाबी लॉकर में नहीं लग पा रही थी। इसके बाद खोजबीन की गई तो महिला के लॉकर का पता चला। उसे खुलवाकर देखा तो जेवर उसमें सुरक्षित मिले, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है।

Related Posts

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई
  • TN15TN15
  • June 19, 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार…

Continue reading
‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’
  • TN15TN15
  • June 19, 2026

उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसदों की बगावत…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

  • By TN15
  • June 19, 2026
राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

  • By TN15
  • June 19, 2026
UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

  • By TN15
  • June 19, 2026
हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

  • By TN15
  • June 19, 2026
अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

  • By TN15
  • June 19, 2026
भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

  • By TN15
  • June 19, 2026
राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर