घरेलू विवाद में दखल देने पर पत्नी के साथ सालों और सलहज को भी मारी गोली, तीन की मौत

द न्यूज 15

नई दिल्ली। शकूरपुर गांव में नशे में धुत एक शख्स ने रविवार देर रात अपने घर में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में आरोपी की पत्नी एवं दो सालों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी शख्स घरेलू विवाद में ससुराल के लोगों के दखल देने से नाराज हो गया था।

जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय हितेंद्र यादव अपनी पत्नी सीमा और दो बच्चों के साथ शकूरपुर गांव के फ्लैट में रहता है। पड़ोसियों के अनुसार हितेंद्र आए दिन शराब के नशे में सीमा से मारपीट करता था। वह रविवार देर रात अपने दोस्त ललित के साथ नशे में धुत की हालत में घर पहुंचा। बताया जाता है कि सीमा ने खाना नहीं बनाया था। इस पर हितेंद्र नाराज हो गया और मारपीट करने लगा। सीमा ने अपने भाईयों सुरेंद्र और विजय को घटना के बारे में जानकारी दी।
विजय अपनी पत्नी बबिता और भाई सुरेंद्र के साथ शकूरपुर पहुंचा। वह हितेंद्र को समझा रहा था। आरोप है कि ललित ने अपने दोस्त को उकसाया कि कैसे ससुराल के लोग घरेलू विवाद में दखल दे रहे हैं। नशे में धुत हितेंद्र लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आया और अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में सीमा, सुरेंद्र, विजय और बबिता गोली लगने से घायल हो गए।
पड़ोसियों ने सभी को भगवान महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सीमा, सुरेंद्र और विजय ने दम तोड़ दिया जबकि बबिता की हालत गम्भीर बनी हुई है। सुभाष प्लेस पुलिस ने हितेंद्र और ललित को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बीएसए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

Related Posts

Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

Continue reading
मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान

  • By TN15
  • June 13, 2026
पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान

बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत

  • By TN15
  • June 13, 2026
बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत

यूपी में फर्जी ब्रिगेडियर हुआ गिरफ्तार, ले रखी थी स्टार लगी कार! 

  • By TN15
  • June 13, 2026
यूपी में फर्जी ब्रिगेडियर हुआ गिरफ्तार, ले रखी थी स्टार लगी कार! 

अपने दम पर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आज़ाद समाज पार्टी 

  • By TN15
  • June 13, 2026
अपने दम पर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आज़ाद समाज पार्टी 

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो

  • By TN15
  • June 13, 2026
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो

वानी से इंकार, चाहिए जिला हिसार

  • By TN15
  • June 13, 2026
वानी से इंकार, चाहिए जिला हिसार