एक्टर कुणाल खेमू से बीच सड़क बदतमीजी, शख्स ने ओवरटेक कर गालियां दीं, पुलिस से की शिकायत

कुणाल खेमू ने 6 मार्च का एक वाकया साझा करते हुए मुंबई पुलिस से कार्रवाई की अपील की है। 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। एक्टर कुणाल खेमू और उनके परिवार के साथ सरेराह बदतमीजी और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिये खुद पूरा वाकया सुनाया है। घटना 6 मार्च की है। अभिनेता अपने परिवार के साथ बाहर जा रहे थे। इसी दौरान वाकया हुआ। कुणाल खेमू ने अपने ट्विटर हैंडल पर घटना का सिलसिलेवार जिक्र किया है और मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
क्या है वाकया? कुणाल खेमू ने अपनी पोस्ट में लिखा, ”आज सुबह 9 बजे मैं अपनी पत्नी, बेटी और अपने पड़ोसी को उसके दो बच्चों के साथ नाश्ते के लिए ले गया। रास्ते में जुहू में PY पंजीकृत कार चालक न केवल तेज हॉर्न बजाने लगा बल्कि ओवरटेक करने की कोशिश भी कर रहा था।’
अभिनेता ने लिखा, ‘वह शख़्स बेहद खराब तरीके से गाड़ी चला रहा था और लगातार हॉर्न बजाए जा रहा था। इसी दौरान अचानक मेरे सामने अपनी गाड़ी सटा दी और टक्कर होते-होते बची। मुझे अचानक तेज ब्रेक लगाना पड़ा।’
आगे कुणाल ने लिखा, ‘शख़्स के इस लापरवाह व्यवहार ने न केवल उसकी जान जोखिम में डाल दी, बल्कि मेरी कार में बैठे सभी की सुरक्षा को भी खतरे में डाला। मुझे टक्कर से बचने के लिए हार्ड ब्रेक लगाना पड़ा, जो डरा देने वाला था… कम से कम मेरी कार में बैठे बच्चों के लिए।’

मुंबई पुलिस से ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए, कुणाल ने लिखा, ”जब तक मैंने ये सब रिकॉर्ड करने के लिए अपना फोन निकाला, तब तक वो वापस अपनी कार में सवार हो गया और भाग गया। मैं मुंबई पुलिस से इस अप्रिय और अशोभनीय व्यवहार की जांच करने का अनुरोध करता हूं।” कुणाल की इस पोस्ट को उनकी पत्नी सोहा अली खान ने भी शेयर किया है।
कुणाल खेमू की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। शिकायत दर्ज करते हुए कुणाल के ट्वीट का जवाब दिया है। मुंबई पुलिस ने लिखा- ‘सांताक्रूज ट्रैफिक डिवीजन को एक्शन लेने के लिए इन्फॉर्म कर दिया गया है।’

Related Posts

कृष्ण का अवतार बताकर जाल में फंसा रहा था लड़कियों को?

आईआईटी बाबा ने किया 24 लड़कियों का शोषण…

Continue reading
भारत का बड़ा एक्शन, लश्कर-जैश के 23 आतंकियों को घोषित किया टेररिस्ट, बिलबिला उठेगा पाकिस्तान

India Declares 23 Terrorists:  आतंकवाद के खिलाफ केंद्र…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

  • By TN15
  • July 30, 2026
एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

  • By TN15
  • July 30, 2026
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

  • By TN15
  • July 30, 2026
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

  • By TN15
  • July 30, 2026
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

  • By TN15
  • July 30, 2026
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’

  • By TN15
  • July 30, 2026
हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’