दक्षिण कोरिया के ट्रैफिक सिस्टम को देख बाग-बाग हुए आनंद महिंद्रा

नितिन गडकरी को टैग कर दे डाली ये सलाह, बता दें कि आनंद महिद्रा अक्सर इनोवेटिव तरीकों से प्रभावित होकर ट्विटर पर अपने विचार शेयर करते रहते हैं। एक मार्च को भी उनके द्वारा एक तस्वीर शेयर की गई थी जोकि मिजोरम में ट्रैफिक निय्ंत्रण को लेकर थी।

द न्यूज 15 

नई दिल्ली ।  दक्षिण कोरिया अपनी तकनीक को लेकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता रहता है। ऐसे में हाई वे पर सोलर सिस्टम के प्रयोग से दक्षिण कोरिया के ट्रैफिक सिस्टम की वाहवाही हो रही है। इससे भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने इस सिस्टम को अपनाने के लिए केन्‍द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक ट्वीट में भी टैग किया है।

दरअसल आनंद महिंद्रा ने दक्षिण कोरिया के ट्रैफिक सिस्टम का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें हाई वे के दोनों तरफ गाड़ियों के लिए रास्ता है तो सड़क के बीच में सौर पैनलों से ढका एक साइकिल पथ है। जिसकी छांव में साइकिल से चलने वाले आसानी से गर्मी से तो बच ही सकते हैं साथ ही इस सिस्टम से लोगों को स्वच्छ ऊर्जा भी मिलने में मदद मिलेगी। इसका वीडियो शेयर कर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने नितिन गडकरी के टैग करते हुए लिखा, “वाह! क्या आईडिया है, हम ऐसे ही नहरों को ढककर काम करते रहे हैं, लेकिन इस तरह कवरेज का दायरा बड़ा होगा। यह देखने लायक है, हालांकि साइकिल चलाने वाले भले ही एक्सप्रेसवे का उपयोग न करें। और कौन जानता है, शायद इस दिलचस्प तरीके के चलते साइकिल चलाने में वृद्धि भी आये।”

भाजपा पर भड़कीं संघमित्रा का वीडियो शेयर कर डिंपल यादव ने BJP पर साधा निशाना, लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वैसे आनंद महिद्रा आए दिन इनोवेटिव तरीकों से प्रभावित होकर उसे शेयर करते रहते हैं। एक मार्च को उन्होंने मिजोरम में ट्रैफिक निय्ंत्रण को लेकर एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें लोग ट्रैफिक नियमों का पालन बड़े ही अनुशासन से करते दिखाई दे रहे थे। आनंद महिंद्रा ने लिखा- क्या शानदार तस्वीर है।

ट्रैफिक जाम की तस्वीर को लेकर उन्होंने लिखा, “एक भी गाड़ी सड़क डिवाइडर के उस पार नहीं दिख रही है। यह वाकई प्रेरणादायी है। इसके साथ ही लोगों के लिए एक अच्छा संदेश भी है कि ये हम पर निर्भर करता है कि कैसे हम अपने जीवन का स्तर बेहतर बना सकते हैं। हमें नियमों का पालन करना चाहिए, मिजोरम के लोग तारीफ के काबिल।”

गौरतलब है कि भारत में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना आम बात सी हो गई है। ऐसे में ट्रैफिक के नियमों की लापरवाही के चलते ही देश में सालाना करीब 1.5 लाख लोगों की जान सड़क दुर्घटना में जाती है।

Related Posts

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading
इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

SC ने नहीं दी थी फॉर्म 6 की इजाजात? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए ‘ECI पर सवाल 

SC ने नहीं दी थी फॉर्म 6 की इजाजात? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए ‘ECI पर सवाल 

‘हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी’, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी

‘हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी’, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी

इंडिया गठबंधन में क्या गुल खिलाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य 

इंडिया गठबंधन में क्या गुल खिलाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य 

दिल्ली रेप: SC में पुलिस को फटकार, जज ने कहा- ‘…तो अपराधियों को लगे कि मारे जाएंगे’

दिल्ली रेप: SC में पुलिस को फटकार, जज ने कहा- ‘…तो अपराधियों को लगे कि मारे जाएंगे’