‘राजनीति में इतनी घृणा भी अच्छी नहीं होती’, राजा भैया का अखिलेश यादव पर पलटवार

द न्यूज 15 

प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक राजा भैया और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बीच सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर राजा भैया ने पलटवार किया है। कुंडा विधानसभा सीट पर मतदान के बाद अखिलेश यादव एक वीडियो साझा कर वोटिंग को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद राजा भैया ने ट्वीट कर अखिलेश यादव द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को फेक बताया है और कहा कि यह हरियाणा का वीडियो है, जो 2019 का है। राजा भैया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘आदरणीय अखिलेश यादव जी, आप सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वरिष्ठ राजनेता भी, उक्त वीडियो 2019 के चुनाव का हरियाणा का है, जिसे आप कुंडा का बताकर चुनाव निरस्त कराने की मांग कर रहे हैं. राजनीति में इतनी घृणा भी अच्छी नहीं होती।’  इससे पहले अखिलेश ने कुंडा विधानसभा में चुनाव रद्द करने की मांग की थी, मगर कल ही पोस्ट किए गए वीडियो वाले ट्वीट को कुछ ही घंटों में अखिलेश ने डिलीट कर दिया। लेकिन राजा भैया ने आज स्क्रीनशॉट लगाकर राजा भैया ने अपने टि्वटर अकाउंट से अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

बता दें कि कुंडा में पांचवें चरण में वोटिंग हुई है। प्रतापगढ़ के कुंडा को कथित तौर पर ताकतवर कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ​​राजा भैया का गढ़ माना जता है। यहां दशकों से ‘राजा बनाम अन्य’ की लड़ाई चली आ रही है। इस चुनाव में यहां की लड़ाई को ‘ठाकुर बनाम यादव’ बनाने की कोशिश की जा रही है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि वर्षों बाद समाजवादी पार्टी ने राजा भैया के पूर्व सहयोगी गुलशन यादव को चुनावी अखाड़े में उतारा है। सपा अपने यादव-मुस्लिम समीकरण पर काफी हद तक भरोसा करते हुए समर्थन हासिल करने की पूरी कोशिश कर रही है। इस निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 3.51 लाख मतदाता हैं। यहां सबसे प्रभावशाली गुट यादवों का है। इनकी संख्या 80,000 के करीब है। इसके बाद यहां ब्राह्मण और पटेल हैं। इस सीट पर केवल 10,000 ठाकुर हैं। राजा भैया ने 2017 में 1.35 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

  • By TN15
  • August 25, 2026
 विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

  • By TN15
  • August 25, 2026
किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

  • By TN15
  • August 25, 2026
संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

  • By TN15
  • August 25, 2026
ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

  • By TN15
  • August 25, 2026
अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज

  • By TN15
  • August 25, 2026
CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज