सैकड़ों सहारा पीड़ितों ने किया बस्ती कार्यालय का घेराव

आंदोलनकारियों के कार्यालय में घुसने पर बौखलाए रिजनल मैनेजर ने पुलिस बुलाकर आंदोलनकारियों को खदेड़ने का किया प्रयास

द न्यूज 15 

लखनऊ/बस्ती। सहारा संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला की अगुवाई में रीजनल  कार्यालय बस्ती का घेराव का घेराव किया गया। करीब 700 की संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं जमाकर्ताओं ने सहारा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार आंदोलित निवेशकों ने रीजनल मैनेजर  शकील अहमद से  भुगतान की मांग की। आंदोलनकारियों के आक्रोश को देखते हुए शकील अहमद ने पुलिस बुला ली और सुप्रीम कोर्ट के एंबार्गो का हवाला देने लगे। जब उनसे यह पूछा गया आपके कार्यालय का खर्च और आपका एवं आपके स्टाफ का वेतन कहां से भुगतान हो रहा है क्या ? इसके भुगतान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एंबार्गो नहीं लगाया है?
इस पर शकील अहमद चीखने चिल्लाने लगे, आपा खो दिए और सब को भगाने लगे। भुगतान को लेकर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इस पर उपस्थित सभी लोगों ने उनका पुरजोर विरोध किया।
दिनांक 3 मार्च 2022 को होने वाले चुनाव को देखते हुए सभी लोग इस प्रण के साथ अपने गंतव्य को रवाना हुए आने वाले दिनों में भुगतान की मांग को लेकर रीजन कार्यालय बस्ती में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा जब तक भुगतान का उचित प्रबंध प्रबंधन के द्वारा नहीं किया जाएगा। समस्त पीड़ितों से सहयोग की अपेक्षा है। ताकि अपना अपना बकाया धन प्राप्त किया जा सके।

Related Posts

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

रक्षा मंत्रालय ने देश के नए थल सेनाध्यक्ष…

Continue reading
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने फर्जी डिग्री…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीज फायर को नहीं मानता इजरायल, मोदी किसके रहेंगे मित्र ?

  • By TN15
  • June 15, 2026
सीज फायर को नहीं मानता इजरायल, मोदी किसके रहेंगे मित्र ?

महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ 22 जून को सूरजपुर डीएम कार्यालय पर सीपीआई एम का धरना-प्रदर्शन

  • By TN15
  • June 15, 2026
महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ 22 जून को सूरजपुर डीएम कार्यालय पर सीपीआई एम का धरना-प्रदर्शन

रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

  • By TN15
  • June 14, 2026
रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

आखिर कब तक यह संघर्ष…?

  • By TN15
  • June 14, 2026
आखिर कब तक यह संघर्ष…?

यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

  • By TN15
  • June 14, 2026
यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

  • By TN15
  • June 14, 2026
पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित