माल्या, मोदी-चौकसी से केंद्र ने वसूले 18 हजार करोड़ बैंकों को लौटाए

बोले वरुण- एक चौथाई वसूली अपर्याप्त, इस ‘रहमदिली’ का बोझ लोग ढो रहे नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और विजय माल्या से बैंकों द्वारा वसूले गए 18 हजार करोड़ की रकम पर वरुण गांधी ने कहा कि एक चौथाई रकम अपर्याप्त है।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । बीजेपी सांसद वरुण गांधी पिछले 8 महीनों से लगातार अपनी ही पार्टी और सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। दरअसल हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने बताया था कि विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी से बैंकों को 18 करोड़ रुपए वापस मिल गए हैं। कुछ दिन पहले ही वरुण गांधी ने निजीकरण को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा था और अब वरुण गांधी ने आर्थिक भगोड़ों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “67 हजार करोड़ की चोरी कर देश छोड़ चुके धनपशुओं से विगत 7 वर्षों में मात्र एक चौथाई धन वसूली कतई पर्याप्त नही है। देश के ‘आर्थिक शत्रुओं’ पर इस ‘रहमदिली’ का बोझ आम हिंदुस्तानी अपने कंधों पर ढो रहा है, जब बचत खाते की ब्याज दरें आज ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर हैं।”
केंद्र सरकार ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी थी कि नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और विजय माल्या से 18 हजार करोड़ रुपए बैंकों को वापस मिल गए हैं। साथ ही तुषार मेहता ने बताया था कि पीएमएलए कानून के तहत अब तक 67 हजार करोड़ रुपए के मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।  बैंकों को हुई- ईडी का दावा : साथ ही सुप्रीम कोर्ट में तुषार मेहता ने बताया था कि पीएमएलए कानून के तहत पिछले 5 सालों में हर साल जांच के लिए मामलों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में ईडी द्वारा करीब 4700 PMLA मामलों की जांच की जा रही है। लेकिन अन्य देशों की तुलना में हमारे यहां पीएमएलए के तहत जांच के बहुत कम मामले उठाए जा रहे हैं।
वहीं पिछले हफ्ते (18 फरवरी) भी वरुण गांधी ने नीरव मोदी को लेकर सरकार पर तंज कसा था और ट्वीट करते हुए लिखा था कि, “विजय माल्या-9000 करोड़, नीरव मोदी-14000 करोड़, ऋषि अग्रवाल-23000 करोड़! आज जब कर्ज के बोझ तले दब कर देश में रोज लगभग 14 लोग आत्महत्या कर रहे हैं, तब ऐसे धन पशुओं का जीवन वैभव के चरम पर है। इस महा भ्रष्ट व्यवस्था पर एक ‘मजबूत सरकार’ से ‘मजबूत कार्यवाही’ की अपेक्षा की जाती है।”

Related Posts

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक खत्म हो…

Continue reading
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

आज़ाद भारत में भी 24 जुलाई को मनाया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी