नोटबंदी से नहीं हुई नकदबंदी! चुनावी राज्यों से 1018 करोड़ रुपए के कैश, ड्रग्स व शराब बरामद, 2017 में हुए थे 300 करोड़

Elections 2022: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में अब तक 1000 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी, ड्रग, शराब और अन्य सामान प्रशासन द्वारा जब्त किया जा चुका है।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। जब नोटबंदी हुई थी उस समय सरकार ने दावा किया था कि देश में नकदी रुपए बहुत कम मिलेंगे। खासकर नकदी का चुनाव में उपयोग बहुत कम हो जाएगा, लेकिन 5 साल बाद स्थिति एकदम अलग है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के विधानसभा चुनाव में अब तक 1000 करोड़ से अधिक की नकदी, ड्रग्स, शरब और अन्य सामान जब्त किया गया है। इससे साफ पता चलता है कि नोटबंदी का कोई असर चुनाव पर नहीं हुआ है।
चुनाव आयोग ने अपने बयान में कहा कि 109 करोड़ की ड्रग्स प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब से जब्त किया है, जबकि 8 लाख लीटर शराब उत्तर प्रदेश से जब्त किया गया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने 299 करोड़ 84 लाख रुपए के अवैध सामान जब्त किए थे। जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में 2017 से 4 गुना अधिक रुपए की नकदी, ड्रग्स और अन्य अवैध सामान चुनाव आयोग द्वारा जब्त किया गया है।
पंजाब में सबसे अधिक सामान जब्त: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पंजाब में सबसे अधिक रुपए के सामान जब्त किए गए हैं। पंजाब में चुनाव आयोग द्वारा 510 करोड़ रुपए की नकदी, ड्रग्स, शराब और अन्य अवैध सामान जब्त किया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश में 307 करोड़ 92 लाख, मणिपुर में 167 करोड़ 83 लाख, गोवा में 18 करोड़ 73 लाख और उत्तराखंड में 12 करोड़ 73 लाख की नकदी और अन्य अवैध सामान जब्त किया गया है। 82 लाख लीटर शराब जब्त: 2022 में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में 140 करोड़ 29 लाख रुपए नकद चुनाव आयोग द्वारा जब्त किए गए हैं। जबकि 82 लाख लीटर शराब चुनाव आयोग द्वारा जप्त किया गया है जिसकी कीमत 99 करोड़ बताई गई है। बता दें कि यह सारा सामान चुनाव में वोटरों के बीच बांटने के लिए लाया गया था ताकि मतदाताओं को लुभाया जा सके। पंजाब में ड्रग्स बड़ा मुद्दा: बता दें कि पंजाब के विधानसभा चुनाव में ड्रग्स एक बड़ा मुद्दा बना रहा। आम आदमी पार्टी ने ड्रग्स के खिलाफ जोर-शोर से अभियान चलाया और ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि सरकार बनते ही ड्रग्स की चेन पर प्रहार किया जाएगा और 6 महीनों में इसके परिणाम दिखाई देने लगेंगे।

Related Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

CJP Protest: शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के…

Continue reading
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी साफिरिशी चिट्ठी

कॉकरोच जनता पार्टी ने 3 जून को दिल्ली…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

  • By TN15
  • June 8, 2026
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

  • By TN15
  • June 8, 2026
‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर