भीमराव अंबेडकर पर 15 दिन तक म्यूज़िकल शो चलाएगी दिल्ली सरकार

अरविंद केजरीवाल की फोटो के साथ दिए बड़े इश्तहार, दिल्ली सरकार इस म्यूजिकल शो की मेजबानी कर रही है। जोकि 100 फीट के मंच के साथ सबसे बड़े शो में से एक होगा। इसको लेकर आप विधायक आतिशी ने कहा कि हॉल में 2,000 लोगों की क्षमता है लेकिन कोरोना महामारी के दिशा-निर्देशों के चलते हम 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता पर काम कर रहे हैं।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में 25 फरवरी से 15 दिनों तक बाबासाहेब अंबेडकर के जीवन से जुड़े म्यूजिकल शो का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि यह आयोजन दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा। जिसमें 40 फीट का रिवॉल्विंग प्लेटफॉर्म, दर्जनों एलईडी स्क्रीन, डिजिटल प्रॉप्स, 160 डांसर और कई कलाकार प्रस्तुति देंगे।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने इस आयोजन की तैयारियों का मंगलवार को जायजा लिया। आयोजन में ‘बाबासाहेब : द ग्रैंड म्यूजिकल’ 25 फरवरी को जारी किया जाएगा जोकि 12 मार्च तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक दिन दो शो होंगे। 120 मिनट के नाटक में थिएटर कलाकार महुआ चौहान के निर्देशन में बॉलीवुड अभिनेता रोहित रॉय अंबेडकर की मुख्य भूमिका निभाएंगे।
गौरतलब है कि यह कार्यक्रम पिछले साल आयोजित किया जाना था, लेकिन कोविड के बढ़ते मामलों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। वहीं चौहान ने बताया, “हम नहीं चाहते थे कि यह अन्य जीवनी फिल्मों की तरह हो। इस फिल्म का हर हिस्सा युवाओं के लिए एक संदेश है। हम चाहते हैं कि सभी को पता चले कि कैसे अंबेडकर जी न केवल संविधान के जनक थे बल्कि महिला सशक्तिकरण और युवा नेताओं के लिए भी लड़े थे। हम बच्चों को इसे देखने और समाज सुधारक के जीवन से कुछ सीखने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।”
दिल्ली सरकार इस म्यूजिकल शो की मेजबानी कर रही है। यह 100 फीट के मंच के साथ सबसे बड़े शो में से एक होगा। आप विधायक आतिशी ने मीडिया को बताया, “हॉल में 2,000 लोगों की क्षमता है लेकिन हम 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता पर काम कर रहे हैं। हम कोविड दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं। हर कोने पर हैंड सैनिटाइज़िंग स्टेशन होंगे और लोगों के लिए फेस मास्क अनिवार्य होगा। हमें खुशी है कि पहले दो शो पूरी तरह से बुक हो गए हैं।”
इस आयोजन को लेकर अतिशी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए 100 फुट बड़ा और 40 फुट का रिवॉल्विंग स्टेज़ बनाया गया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेज शो होगा। उन्होंने कहा कि लोगों तक बाबा भीमराव के जीवन को पंहुचाने की हमारी कोशिश है। इसलिये सरकार ने ये शो तैयार किया है।

Related Posts

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), गौतम बुद्ध…

Continue reading
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

  • By TN15
  • June 13, 2026
किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

  • By TN15
  • June 13, 2026
स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”