वकील की दरख्‍वास्‍त- ओम‍िक्रॉन में दम नहीं, वर्चुअल सुनवाई बंद हो, सीजेआई का जवाब- मैं झेल रहा हूं

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । वर्चुअल सुनवाई बंद करके फिजिकल हियरिंग शुरू करने की अपील पर सीजेआई एनवी रमन्ना ने कहा कि ओमिक्रॉन एक साइलेंट किलर है। वो बीते 25 दिनों से इसे झेल रहे हैं। उनका कहना था कि पहली लहर में वो 4 दिनों में ही रिकवर कर गए थे। लेकिन इस बार ठीक होने में बहुत ज्यादा समय लग रहा है।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने अपील की थी कि ओमिक्रॉन ज्यादा घातक नहीं है। लिहाजा सुप्रीम कोर्ट को फिजिकल मोड में मामलों की सुनवाई करनी चाहिए। उनकी दलील पर सीजेआई ने कहा कि कोरोना मामलों में 15 हजार तक का उछाल देखा जा रहा है। उनका कहना था कि ये बहुत ज्यादा घातक वायरस है। वो खुद परेशान हैं। इस पर विकास सिंह का कहना था कि योर लॉर्डशिप इस मामले में अनलकी हैं। दूसरे लोग तो बहुत जल्दी ठीक हो जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट फिलहाल बुधवार और शुक्रवार को फिजिकल मोड में सुनवाई कर रहा है। सोमवार और शुक्रवार को वर्चुअल हियरिंग की जा रही है। हालांकि, मंगलवार को जब इस मामले की सुनवाई की गई तब फिजिकल हियरिंग ही चल रही थी। कोरोना की लहर को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई का फैसला किया था। फिलहाल मामले घट रहे हैं। इसी वजह से सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने ये अपील की थी।
गौरतलब है कि 2020 में जब पहली लहर आई तो सारे देश में लॉकडाउन कर गिया गया था। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट और दूसरी अदालतों में वर्चुअल हियरिंग का फैसला लिया गया था। कुछ समय के लिए अदालतों में फिजिकल हियरिंग शुरू हुई पर दूसरी लहर की भयावहता को देखते हुए फिर से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सुनवाई शुरू करा दी हई। ओमिक्रॉन के खतरे को देख फिलहाल दोनों मोड में काम हो रहा है।
उधर, ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का सब-वेरिएंट BA.2 मूल वेरिएंट से भी ज्यादा तेजी से फैलने वाला है। स्टडी में यह बात सामने आई है कि BA.2 डेल्टा से भी खतरनाक हो सकता है। यह कोरोना की गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है।

Related Posts

आधार कार्ड का इस्तेमाल केवल पहचान के लिए हो, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को जारी किया नोटिस
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक…

Continue reading
उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणियाँ: विधि के शासन और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था पर एक विमर्श

एसआर दारापुरी  हाल के दिनों में इलाहाबाद उच्च…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

  • By TN15
  • June 18, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

  • By TN15
  • June 18, 2026
अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

  • By TN15
  • June 18, 2026
‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

  • By TN15
  • June 18, 2026
महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

  • By TN15
  • June 18, 2026
लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

  • By TN15
  • June 18, 2026
कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन