कई देशों ने रूस पर लगाए प्रतिबंध, ऑस्ट्रेलियन पीएम बोले- 24 घंटे के अंदर यूक्रेन पर शुरू हो सकता है हमला

अमेरिका ने रूस की दो वित्तीय संस्थाओं वीईबी और रूसी मिलिट्री बैंक पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही ब्रिटेन ने भी रूस के पांच बैंकों और तीन अरबपतियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।

द न्यूज 15
नई दिल्ली । यूक्रेन के साथ जारी विवाद के बीच ऑस्ट्रेलिया, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण पहले ही शुरू हो चुका है। रूस अब यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण को लेकर पूरी तैयारी कर चुका है और अगले 24 घंटों के अंदर हमला बोल सकता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मॉरिसन ने रूस के ऊपर नए प्रतिबंधों का ऐलान करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया सबसे पहले यात्रा प्रतिबंध लागू करेगा और रूसी सुरक्षा परिषद के आठ सदस्यों पर आर्थिक प्रतिबंध लागू करेगा।
अमेरिका सहित कई देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाया है। रूस-यूक्रेन विवाद पर अमेरिकी लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हमने रूस की दो वित्तीय संस्थाओं वीईबी और रूसी मिलिट्री बैंक पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही ब्रिटेन ने भी रूस के पांच बैंकों और तीन अरबपतियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।
बता दें कि करीब 30 साल पहले यूक्रेन को तब के सोवियत यूनियन से आजादी मिली थी। आजादी मिलने के बाद से ही यूक्रेन में आंतरिक संघर्ष चल रहा है। यूक्रेन का पश्चिमी हिस्सा जहां यूरोप का समर्थन करता है तो वहीं पूर्वी हिस्सा रूस के ज्यादा नजदीक है। कई मौकों पर यूक्रेन के पूर्वी हिस्से ने रूस के कई कदमों का समर्थन किया है। हालिया विवाद नाटो और यूरोपीय यूनियन में शामिल होने के लिए यूक्रेन के द्वारा की जा रही कोशिशों की वजह से उपजा है। दरअसल रूस यूक्रेन को किसी भी कीमत पर नाटो में शामिल नहीं होने देना चाहता है लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने 2019 से ही इस कोशिश को तेज कर दिया है।

Related Posts

Iran US War: ‘तुरंत बंद हो गोलीबारी’, हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मिडिल ईस्ट में…

Continue reading
US-Pakistan Relations: ‘मजबूत पाकिस्तान अमेरिका के लिए…’, ट्रंप की दूत नताली ने क्या कहा, चौड़ी हो गई शहबाज शरीफ की छाती

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

  • By TN15
  • June 8, 2026
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

  • By TN15
  • June 8, 2026
‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर