अनमोल व मानी ताऊ कर्मचारियों के परिजनों ने श्रम कार्यालय का किया घेराव : गंगेश्वर दत्त

द न्यूज 15 
नोएडा। कम्पनी प्रबंधकों की हठधर्मिता के चलते मैसर्स- अनमोल इण्डस्ट्रीज लि० प्लांट न0- 38 ए एंड एफ उद्योग विहार ग़ेटर नोएडा एवं मैसर्स – मानिताऊ इक्यूपमेंट इण्डिया प्रालि, प्लांट न.- 22 उद्योग  विहार, ग्रेटर के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

संस्थान स्तर पर जहां आंदोलन जारी है। वही श्रम विभाग भी कम्पनी प्रबंधकों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। उपरोक्त स्थिति से नाराज कर्मचारियों के परिजनों ने 22 फरवरी 2022 को सीटू के बैनर तले सीटू नेता रामसागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा, पूनम देवी, लता सिंह, राम स्वारथ, संन्तोष, जनवादी महिला समिति के नेता आशा यादव, रेखा चौहान आदि के नेतृत्व में उप श्रम आयुक्त श्रीमती वंदना गुप्ता का श्रम कार्यालय सेक्टर- 3, नोएडा पर घेराव कर धरना प्रदर्शन किया, जिसके चलते श्रम कार्यालय का कामकाज ठप हो गया। घंटो चले हंगामे के बाद उप श्रम आयुक्त श्रीमती वंदना गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर शीघ्र उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और तुरंत अपने नेतृत्व में टीम बनाकर विवादित कम्पनियो का दोरा  करने के लिए चल दी उनके साथ ही प्रदर्शनकारी भी कम्पनी के गेट पर पहुंचे गए। सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि यदि श्रम विभाग द्वारा उपरोक्त कंपनियों के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया तो वे फिर श्रम कार्यालय का घेराव कर बड़ा धरना प्रदर्शन करेंगे।

Related Posts

‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

Continue reading
व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

व्यापारियों एवं उद्यमियों का सर्वोच्च संगठन उत्तर प्रदेश…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन