‘भोजपुरी’ को लेकर फिर छलका CM नीतीश का दर्द, बोले-फिर से उठाएंगे आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

द न्यूज 15 

पटना । भोजपुरी को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार का दर्द एक बार फिर खुलकर सामने आया है। उन्‍होंने कहा है कि बिहार सरकार भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग एक बार फिर पुरजोर ढंग से उठाएगी ताकि इसे अधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्‍त हो सके। ‘जनता दरबार में मुख्‍यमंत्री’ कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नीतीश ने कहा-‘भोजपुरी को अधिकारिक भाषा का दर्जा दिए जाने की मांग हम कई वर्षों से उठा रहे हैं। राज्‍य मंत्रिपरिषद ने केंद्र को इस सम्‍बन्‍ध में 2017 में ही एक प्रस्‍ताव भेजा था। जल्‍द ही इम दोबारा इस मांग को उठाएंगे।’ सीएम ने यह प्रतिक्रिया ‘अतरराष्‍ट्रीय मातृभाषा दिवस’ के मौके पर कहीं।
भोजपुरी, मगही को क्षेत्रीय भाषाओं की लिस्‍ट से हटाने पर भड़के : इसके साथ सीएम नीतीश ने पड़ोसी राज्‍य झारखंड में सरकार द्वारा धनबाद और बोकारो जिलों की क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से भोजपुरी और मगही को हटाने के हालिया फैसले को गलत बताया। उन्‍होंने कहा कि भोजपुरी सिर्फ बिहार की ही नहीं है यह उत्तर प्रदेश और झारखंड में भी बोली जानेवाली भाषा है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी का बड़ा एरिया है। इसका अंतरराष्ट्रीय महत्व भी है। हम बार-बार कह रहे हैं कि भोजपुरी सिर्फ बिहार की ही भाषा नहीं है। भोजपुरी उत्तर प्रदेश में भी है और झारखण्ड में तो है ही। बिहार-झारखण्ड तो पहले एक ही था। उन्‍होंने कहा कि अभी झारखण्ड में जो हुआ वो बहुत गलत है।

Related Posts

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी  
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा…

Continue reading
कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी