कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकती है भाजपा : दिवाकर 

0
229
दिनेश चंद्र दिवाकर 
Spread the love

राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा देने की राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा ने की निंदा 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर ने कहा है कि भाजपा ने राम रहीम को जेड प्लस की सुरक्षा देकर साबित कर दिया कि वह कुर्सी के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह कृत्य  देश के 130 करोड़ लोगों विश्वाश पर कटार चलाने जैसा है।

दिनेश चंद्र दिवाकर ने कहा कि राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा इसकी कड़ी निंदा करता है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि भाजपा पहले बापू के हत्यारे नाथूराम को तो अब राम रहीम को सम्मान देकर यह दर्शा रही है कि वह देश का भाईचारा बिगाड़ कर अपना उल्लू सीधा करना चाहती है। उन्होंने कहा है कि भाजपा को देश के अश्मिता और विश्वाश से कोई लेना देना नहीं है। उसे तो बस वोट और कुसी चाहिए। उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा ये भाजपा का पुराना चरित्र है। सहारा के चेयरमैन को भी भाजपा ने ही संरक्षण दे रखा है। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राधेश्याम सोनी ने कहा कि यह भाजपा की ही देन है कि ऐसे दरिंदों को संरक्षण देकर भाजपा देश के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा है कि सहारा सुब्रत राय जो निवेशकों को पैसा नहीं दे रहे हैं उसका कारण उन्हें भाजपा का संरक्षण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here