केंद्र ने SFJ से जुड़े पंजाब पॉलिटिक्स टीवी ऐप, वेबसाइट और सोशल मीडिया ब्‍लॉक

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि “विदेश आधारित ‘पंजाब पॉलिटिक्स टीवी’ के एप, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने का दिया गया है आदेश, जिसके प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के साथ करीबी संबंध हैं

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने विदेश आधारित ‘पंजाब पॉलिटिक्स टीवी’ के डिजिटल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर मंत्रालय ने कहा कि चैनल के लिंक प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के साथ है। साथ ही चैनल के सभी प्रारूप विधानसभा चुनावों के दौरान सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे।
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को जारी बयान में कहा है कि, सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से करीबी संबंध रखने वाले विदेश आधारित ‘पंजाब पॉलिटिक्स टीवी’ के एप, सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दे दिया गया है। बता दें कि, सिख फॉर जस्टिस (SFJ) को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत गैरकानूनी घोषित किया गया है।
मंत्रालय ने बताया कि, खुफिया एजेंसियों की जानकारी के आधार पर चैनल प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनावों में जन व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास कर रहा था। ऐसे में मंत्रालय ने 18 फरवरी को आईटी नियमों के तहत आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए पंजाब पॉलिटिक्स टीवी के सभी डिजिटल मीडिया मंचों को ब्लॉक कर दिया है।
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि, ब्लॉक किये गए सभी मंचों पर लगातार सामाजिक वैमनस्य और अलगाववाद को बढ़ावा देने वाले कंटेंट प्रचारित/प्रसारित किये जा रहे थे। जो देश व प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा और जन व्यवस्था के लिए हानिकारिक है। साथ ही यह भी देखा गया है कि चुनावों के समय नए एप और सोशल मीडिया एकाउंट्स भी बनाए गए हैं।
ऐसे में भारत सरकार, समूचे देश में समग्र सूचना वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क और प्रतिबद्ध है। साथ ही भारत की संप्रभुता और अखंडता को कमजोर करने की क्षमता रखने वाली किसी भी कार्रवाई को विफल करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। बता दें कि, 2007 में स्थापित सिख फॉर जस्टिस (SFJ) एक विदेशी संगठन है। इस संगठन का मुख्य एजेंडा पंजाब में अलगाववाद को बढ़ावा देना है। किसान आंदोलन के समय से लेकर पंजाब चुनावों में भी एसएफजे चर्चा में रहा। इस संगठन का मुख्य चेहरा गुरपतवंत सिंह है। यह संगठन बीते कई दिनों से पंजाब में लगातार जनता को भड़काने का काम कर रहा था।

Related Posts

मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

Continue reading
मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

अमेरिका की मशहूर सिंगर मैरी मिलबेन भारतीय प्रधानमंत्री…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

  • By TN15
  • October 19, 2026
 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

  • By TN15
  • October 19, 2026
तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

  • By TN15
  • October 19, 2026
Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

  • By TN15
  • October 19, 2026
बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति

  • By TN15
  • October 19, 2026
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति