चौथे चरण से सपा को जूझना पड़ेगा अपनों से ही

द न्यूज 15 

लखनऊ । यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीन चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। वहीं चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को वोटिंग होगी। इस चरण से माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी को अपने बागी नेताओं से ही कड़ा मुकाबला करना होगा। दरअसल इस चरण की कई सीटें ऐसी हैं, जहां पर सपा से बागी हुए नेता चुनावी मैदान में हैं।
चौथा चरण: बता दें कि यूपी में चौथे चरण में 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इसमें 16 रिजर्व सीटें भी शामिल हैं। वहीं जिलों की बात करें तो इस चरण में लखनऊ, हरदोई, पीलीभीत, उन्नाव, रायबरेली, लखीमपुर-खीरी, सीतापुर, फतेहपुर और बांदा जिलों में मतदान होगा। बता दें कि इस चरण में कई सपा नेता भी मैदान में हैं जो अपना टिकट कटने के बाद बागी तेवर अपना लिए हैं।
गठबंधन से भी हुआ खेल खराब : दरअसल इस बार सपा राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन में हैं। ऐसे में समझौते के चलते सपा ने कई सीटों को आरएलडी के खाते में दे दिया है। इस स्थिति में कई सालों से अधिक समय से पार्टी के लिए काम कर रहे नेताओं को मायूसी झेलनी पड़ी है। यूपी चुनाव में अब आने वाले मतदान चरणों में अयोध्या की रुदौली सीट और बीकापुर भी शामिल हैं। इन सीटों पर सपा के लिए चुनौती देखने को मिल रही है।
दरअसल रुदौली सीट से पूर्व विधायक अब्बास अली रुश्दी मियां सपा से इस्तीफा देकर बसपा में चले गये और चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बीकापुर में अनूप सिंह भी बागी हुए हैं। इसके अलावा जौनपुर की मड़ियांहू से सपा से टिकट न मिलने पर श्रद्धा यादव व टांडा में वंचित शबाना खातून सपा छोड़कर बसपा प्रत्याशी हो गईं। सपा के लिए कहां-कहां परेशानी बन रहे हैं अपने: श्रावस्ती सीट पर पूर्व विधायक मो. रमजान भी सपा से बगावत कर चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा लखनऊ में बख्शी का तालाब सीट से राजेंद्र यादव व मलिहाबाद में सीएल वर्मा भी सपा से बागी होकर अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
देवरिया की रुद्रपुर सीट से सपा ने पहले प्रदीप यादव को टिकट दिया फिर उनका टिकट काटकर रामभुआल निषाद को प्रत्याशी बना दिया। अब प्रदीप यादव सपा के खिलाफ निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं रामकोला से शंभू चौधरी टिकट भी अपनी उम्मीद पूरी ना होती देख कांग्रेस के उम्मीदवार बन गए हैं। वहीं कुशीनगर जिले की खड्डा सीट से भी विजय प्रताप कुशवाहा ने सपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। गोरखपुर जिले की सहजनवा सीट से मनोज यादव सपा टिकट की उम्मीद में थे। लेकिन टिकट न मिलने पर अब वो कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं।  वहीं यूपी में हाई प्रोफाइल सीट चिल्लूपार सपा ने इस बार बसपा से आए विनय शंकर तिवारी को टिकट दिया है। ऐसे में पहले से ही इस सीट पर सपा से टिकट मांग रही पूनम गुप्ता अब आजाद समाज पार्टी से सपा के लिए चुनौती पेश कर रही है।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

  • By TN15
  • June 7, 2026
सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

  • By TN15
  • June 7, 2026
‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

  • By TN15
  • June 7, 2026
LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

  • By TN15
  • June 7, 2026
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

 आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

  • By TN15
  • June 7, 2026
 आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

  • By TN15
  • June 7, 2026
अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ