Congress में मैं हिस्सेदार हूं, किराएदार नहीं- पार्टी को मनीष तिवारी की खुली चेतावनी

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आगे यह भी कहा कि उन्होंने कांग्रेस को अपने जीवन के 40 साल दिए हैं

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। चुनावी माहौल में कांग्रेस को बगावत का सामना करना पड़ रहा है। यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके सीनियर कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी ने चुनावी मौसम के बीच अपनी पार्टी को खुली चेतावनी दे डाली है।उन्होंने कहा है कि वह कांग्रेस में हिस्सेदार हैं। न कि किराएदार। तिवारी का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है, जब सियासी गलियारों में अटकलें थीं कि वह पार्टी से इस्तीफा देने पर सोच-विचार कर रहे थे। दरअसल, समाचार एजेंसी एएनआई ने 16 फरवरी, 2022 को उनसे पूछा था कि आपके बारे में भी काफी अफवाहें उड़ रही हैं। आप इतने पुराने कांग्रेसी हैं, आप क्या कहना है? वह बोले, “क्या अफवाहें उड़ रही हैं?”
पत्रकार ने जवाब दिया कहा कि आप भी शायद बीजेपी में जाएंगे। इस पर मनीष तिवारी ने साफ किया- मैंने पहले भी यह बात कही है कि हम कांग्रेस में कोई किराएदार थोड़ी ही हैं। हम हिस्सेदार हैं।” हालांकि, वह यह भी बोले कि अगर कोई उन्हें बाहर का रास्ता दिखाता है तब यह दूसरा मसला होगा। उनके मुताबिक, मैंने इस पार्टी को अपने जीवन के 40 साल दिए हैं।
बकौल तिवारी, “हमारे परिवार ने इस देश की अखंडता और एकता के लिए खून बहाया है। हम एक विचारात्मक सियासत में विश्वास रखते हैं, पर कोई धक्के देकर निकालना चाहे, वह अलग बात है।” वैसे, जी-23 नेताओं में शुमार तिवारी ने इससे पहले हिंदी चैनल आज तक के एक कार्यक्रम के दौरान भी कहा था कि वह कांग्रेस नहीं छोड़ रहे, पर अपने दल के भीतर लोकतांत्रिक सुधारों के लिए जरूर कह रहे हैं। बाकी कांग्रेसियों की तरह पार्टी को अलविदा कहने के प्रश्न पर उन्होंने कहा- मैं पुल को तब पार करूंगा, जब मैं वहां पहुंचूंगा।
उन्होंने बताया था, “अगर पार्टी का एक छोटा कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ देता है तो भी कांग्रेस को नुकसान होगा। वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़ी तो भारी नुकसान होगा।”
चूंकि, पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने हाल में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद तिवारी के भी कांग्रेस को टाटा बोलने की अटकल तेज हो गई थीं। तिवारी ने तब हिंदी चैनल से कहा था कि कुमार के पार्टी छोड़ने के निर्णय से हैरान हैं।
बता दें कि जी-23 उन्हीं कांग्रेसी नेताओं को समूह है, जो कि लंबे समय से पार्टी में संगठनात्मक चुनाव के जरिए पूर्णकालिक पार्टी अध्यक्ष की मांग उठा रहा है। इस ग्रुप ने इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम चीफ सोनिया गांधी को खत लिखकर मांग की थी कि पार्टी लीडरशिप “नजर आनी चाहिए” और चौबीसों घंटे उपलब्ध रहनी चाहिए।

Related Posts

रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’
  • TN15TN15
  • August 8, 2026

शिवसेना यूबीटी के चीफ और महाराष्ट्र के पूर्व…

Continue reading
मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके
  • TN15TN15
  • August 7, 2026

Gen Z की RSS प्रमुख मोहन भागवत से…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

  • By TN15
  • August 8, 2026
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

  • By TN15
  • August 8, 2026
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

  • By TN15
  • August 8, 2026
बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

  • By TN15
  • August 8, 2026
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

  • By TN15
  • August 8, 2026
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

  • By TN15
  • August 8, 2026
मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी