BJP का जिक्र कर बोले MP सुब्रमण्यम स्वामी- वोटर्स के गुस्साने पर बाकी दलों की तरफ देखने की जरूरत नहीं

सुब्रमण्यम स्वामी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं, वहीं पिछले साल स्वामी ने राज्यसभा में चीन सीमा विवाद को लेकर सवाल पूछा था, जिसे खारिज कर दिया गया था 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अक्सर अपने ट्वीट से अपनी ही सरकार केंद्र सरकार पर सवाल खड़े करते रहते हैं। हालांकि अब उनका एक ट्वीट सामने आया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मतदाताओं के नाराज होने पर उन्हें बाकी दलों की तरफ देखने की आवश्यकता नहीं है। 16 फरवरी को भाजपा सांसद ने एक ट्वीट में लिखा कि मेरे लिए धन्यवाद कि भाजपा सभी लोगों के लिए सर्व-उद्देश्यीय पार्टी है। उन्होंने लिखा कि वोटर्स के गुस्सा होने पर उन्हें बाकी दलों की तरफ देखने की जरूरत नहीं है। बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी इससे पहले महंगाई, रोजगार और चीन के मसलों पर भाजपा, मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।
पिछले दिनों स्वामी ने लद्दाख को लेकर चल रहे ट्विटर पर एक डिस्कशन में कहा कि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के मसलों पर संसद में उनके सवालों का जवाब नहीं देती है। वहीं लद्दाख को लेकर जब स्वामी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच एक समझौता हुआ था कि सीमा विवाद हल ना होने की स्थिति में एलएसी ही सीमा निर्धारित होगी।
उन्होंन कहा कि दोनों देशों ने इस पर साइन किया था। इस बीच अप्रैल 2020 में जानकारी सामने आई कि चीनी सेना भारत की सीमा में घुस आई। वहीं सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए इसपर कुछ बोलने से मना कर दिया। मेरे संसद में पूछे गए सवाल भी इसी आधार पर खारिज कर दिए गए। बता दें कि पिछले साल स्वामी ने राज्यसभा में चीन सीमा विवाद को लेकर सवाल पूछा था। इस पर उनका दावा था कि राज्यसभा सचिवालय ने उनके सवाल को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मसला बताकर खारिज कर दिया था। यहां तक कि एक ट्वीट में स्वामी ने यह भी कहा था कि मोदी की 56 इंच चौड़ी छाती पर चीनी चढ़े बैठे हैं और वह चुपचाप हैं। उन्होंने कहा था कि सच तो यह है कि मोदी को पता भी जानकारी नहीं है कि चीन उनके सीने पर बैठा हुआ है और वे कोई आया नहीं का नारा लगा रहे हैं।

Related Posts

गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!
  • TN15TN15
  • August 8, 2026

प्रोफेसर राजकुमार जैन 9 अगस्‍त की क्रांति की…

Continue reading
9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!
  • TN15TN15
  • August 6, 2026

प्रोफेसर राजकुमार जैन सैकड़ों साल की गुलामी के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

  • By TN15
  • August 8, 2026
गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

  • By TN15
  • August 8, 2026
जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

  • By TN15
  • August 8, 2026
कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

  • By TN15
  • August 7, 2026
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

  • By TN15
  • August 7, 2026
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

  • By TN15
  • August 7, 2026
पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?