LAC विवाद: राष्ट्रीय सुरक्षा के मसलों पर संसद में मेरे सवालों का वे नहीं देते जवाब- केंद्र को लेकर बोले BJP सांसद सुब्रमण्यम स्वामी

भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि सरकार इस मुद्दे पर संसद में पूछे गए उनके सवालों का जवाब नहीं देती है।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। बीजेपी के बागी नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी चीन को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमलावर रूख अपनाए हुए हैं। एलएसी पर सीमा विवाद के लिए कई बार मोदी सरकार की आलोचना कर चुके स्वामी ने एक कार्यक्रम में कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मसलों पर संसद में सरकार उनके सवालों का जवाब नहीं देती है।
ट्विटर पर लद्दाख को लेकर चल रहे एक डिस्कशन में सुब्रमण्यम स्वामी ने ये बातें कहीं। लद्दाख को लेकर इस कार्यक्रम में जब स्वामी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- “भारत और चीन के बीच एक एग्रीमेंट हुआ था कि जबतक सीमा विवाद का हल नहीं हो जाता, तब तक एलएसी ही सीमा रहेगी। दोनों देशों ने इस बार साइन किया था। लेकिन अप्रैल 2020 में पता चला कि चीन, भारत की सीमा में घुस आया है, हालांकि सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए इसपर कुछ कंफर्म नहीं किया। मेरे संसद में पूछे गए सवाल भी इसी आधार पर खारिज कर दिए गए”।
दरअसल पिछले साल स्वामी ने राज्यसभा में चीन सीमा विवाद पर सवाल पूछा था। जिसके बाद बीजेपी सांसद ने दावा किया था कि राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए, राज्यसभा सचिवालय ने इस सवाल को खारिज कर दिया है। तब राज्यसभा सचिवालय ने कहा था कि जब संवेदनशील मुद्दे शामिल होते हैं तो वह “संबंधित मंत्रालय” की सिफारिश पर वो काम करता है।
तब स्वामी ने इस पर नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया था। सवाल के खारिज होने पर काफी विवाद मचा था। विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा था और सवाल पर जवाब देने से बचने के आरोप लगाए थे।
बता दें कि स्वामी, पिछले कई महीनों से मोदी सरकार की विदेश नीति और अर्थव्यस्था को लेकर निशाना साधते रहे हैं। भारत-चीन सीमा विवाद हो या अफगानिस्तान संकट, स्वामी कई बार केंद्र को सुझाव देने के साथ-साथ कार्रवाई नहीं करने पर आलोचना भी कर चुके हैं। कई बार तो बीजेपी के कुछ नेता भी स्वामी पर हमला बोल चुके हैं। हालांकि अभी भी स्वामी बीजेपी में बने हुए हैं।

Related Posts

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!
  • TN15TN15
  • March 11, 2026

नई दिल्ली। देश भर के करोड़ों किसानों के…

Continue reading
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

एक सहारा सबका सहारा सामूहिक उन्नति का नारा।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया