पार्टी कुर्बानी पर भी एक ही सीट, जानें शिवपाल के दर्द पर क्या बोले अखिलेश यादव  

द न्यूज 15 

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल यादव भले ही अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोगों से वोट मांग रहे हैं, लेकिन लगभग हर सभा में अब उनके दिल का दर्द जुबां पर आ रहा है। पार्टी कुर्बान करने के बावजूद महज एक सीट मिलने पर शिवपाल यादव कह रहे हैं, कि उन्होंने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव के कहने पर सपा से गठबंधन किया, लेकिन उन्हें महज एक सीट मिला। अब अखिलेश यादव ने इस पर जवाब दिया है।
अखिलेश यादव से जब एक टीवी चैनल ने शिवपाल के दर्द पर सवाल किया तो उन्होंने जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट देने की बात कही। अखिलेश यादव ने कहा, ”यह समय इस बात की चर्चा का नहीं है कि कौन कितना सीट पाया है, समाजवादी पार्टी ने उनको प्रत्याशी बनाने की कोशिश की है, जिनको जीत हासिल हो सके। और इस बार बड़े पैमाने पर जीत होने जा रही है।” अखिलेश यादव ने एक तरह से इशारा कर दिया है कि शिवपाल गलत समय पर यह मुद्दा उठा रहे हैं तो उनकी ‘जिताऊ प्रत्याशी’ दलील से साफ है कि उनकी नजर में प्रसपा में शिवपाल यादव के अलावा कोई और जिताऊ उम्मीदवार नहीं था।
क्या कहा था शिवपाल यादव ने : शिवपाल यादव ने कहा है कि वह अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव (नेता जी) का बेहद सम्मान करते हैं और उन्हीं के कहने पर सपा गठबंधन का हिस्सा बने थे। उन्होंने कहा, ”नेताजी कहते थे कि कम से कम 100 सीटें लेना, फिर बोले कम से कम से 200 सीटें लेना लेकिन मैंने तो केवल 100 ही मांगी थी मगर उन्होंने (अखिलेश) ने कहा कि कुछ कम कर दो, तो पहले 65, फिर 45 और फिर 35 कर दी, फिर बोले यह भी ज्यादा है फिर मैंने कहा कि सर्वे करा लो,  जितने भी हमारे जीतने वाले लोग हों, उन्हीं को टिकट दे दो । हम तो समझते थे कि कम से कम 20 या 25 लोगो को टिकट दे देंगे। ‘हमारी सूची में सभी जीतने वाले लोग थे। अगर हमारी मान ली होती तो इटावा सदर सीट पर कितना बढ़िया चुनाव होता। एकतरफा चुनाव होता लेकिन जब सूची निकली, तब केवल एक सीट मिली इसलिए हम चाहते है कि सबसे बड़ी जीत इस सीट पर उत्तर प्रदेश में होनी चाहिए।’

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

  • By TN15
  • August 8, 2026
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

  • By TN15
  • August 8, 2026
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

  • By TN15
  • August 8, 2026
बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

  • By TN15
  • August 8, 2026
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

  • By TN15
  • August 8, 2026
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

  • By TN15
  • August 8, 2026
मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी