भाई का भाई को सम्मान : किसान के बेटे ने सेना के जवानों को पहुंचाया चुनाव ड्यूटी पर

हमारे समाज में किसान और जवान का रिश्ता बताया जाता है बाप बेटे का

द न्यूज 15
नई दिल्ली। एक भैंसा बुग्गी पर सेना के जवानों के बैठने और चुनाव में ड्यूटी के सामान का एक फोटो खूब वायरल हो रहा है। यह फोटो दर्शा रहा है कि सरकारें कितना भी विकास का दावा कर ले पर अभी भी ऐसे कितने गांवों हैं जहां किसान ही हैं जो सरकारी मशीनरी लेकर जा सकते हैं। जिन किसानों को केंद्र सरकार और उसके समर्थक नक्सली, देशद्रोही न जाने  क्या कहा बताते रहे। वे ही किसान सरकार चुनाव ड्यूुटी में शासन-प्रशासन की मदद कर रहे हैं। जब शासन प्रशासन का कोई उपाय काम न आया तब किसान की भैंसा बुग्गी ही उसके काम आई है। यह भैंसा बुग्गी का फोटो न केवल किसान की अहमियत दर्शा रहा है वहीं किसानों की देशभक्ति को भी दर्शा रहा है। दरअसल किसान और जवान एक दूसरे के पूरक हैं। किसान औेर जवान का रिश्ता बाप-बेटे का बताया जाता है। यह बात किसान आंदोलन में भी देखने को मिली थी। सरकार भले ही किसानों पर सख्ती बरत रही हो पर आंदोलित किसान और जवान बाप-बेटे और भाई-भाई की तरह मोर्चा संभाले हुए थे। कितने जवान किसानों के पंडाल में ही खाना खाते देखे जाते थे। किसान और जवान आपस में काफी बतियाते थे। बस अपनी-अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। किसान आंदोलन करने की तो जवान सरकार की ड्यूटी। ऐसे फोटो न केवल भाईचारा बढ़ाने में कारगर साबित होते हैं बल्कि सरकार की खामियों को बताने के साथ ही देशभक्ति को भी दर्शाते हैं। बार्डर पर भी ऐसे कितने दृश्य देखे जाते हैं किसान जवानों को सम्मान देते हैं। जवान भी किसानों की परेशानी में भागीदारी निभाते हैं। दरअसल देश में किसान ही है जो अपने बेटों को सेना में भेजने में गोर्वांवित महसूस करता है। वैसे भी सेना में अधिकतर जवान किसानों पृष्ठभूमि से ही हैं।

Related Posts

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!
  • TN15TN15
  • March 11, 2026

नई दिल्ली। देश भर के करोड़ों किसानों के…

Continue reading
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

एक सहारा सबका सहारा सामूहिक उन्नति का नारा।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !