जीत के लिए नई प्लानिंग, अमित शाह अब पूर्वांचल में डालेंगें डेरा

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। UP विधानसभा चुनाव के चलते पूर्वांचल से लखनऊ की राह आसान करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह 12 फरवरी से गोरखपुर क्षेत्र की विधानसभा सीटों पर डेरा डालेंगे। शुक्रवार को छठे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।
गोरखपुर क्षेत्र की हर विधानसभा सीट पर गृह मंत्री अमित शाह विचार करेंगें , जिसे लेकर भाजपा कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने में जुटी है। बड़े नेताओं को उन सीटों पर खासतौर पर भेजा जाएगा जहां कांटे की टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी कड़ी में सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा की तिथि भी तय की जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस क्षेत्र में ताबड़तोड़ प्रचार करेंगे तो वही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के साथ ही छठें चरण के लिए पार्टी के अन्य स्टार प्रचारक भी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए शहर से लेकर देहातों तक पहुंचेंगे। किस नेता को कौन सी विधानसभा सीट पर भेजा जाना है इसको लेकर विधानसभा स्तर पर सुझाव भी लिया जा रहा है। पार्टी नेताओं का कार्यक्रम शीघ्र तय हो जाएगा।
विधानसभा चुनाव के पांचवें, छठें और सातवें चरण में पूर्वांचल की सीटों पर मतदान होना है। इनमें कई जगहों पर भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जाती है तो कई जगहों पर विरोधी दल गठबंधन के साथ तगड़ी चुनौती दे रहे हैं। पार्टी रणनीति के मुताबिक जैसे-जैसे चरणवार चुनाव सम्पन्न होते जाएंगे ठीक वैसे-वैसे पार्टी नेताओं को बाकी बचे क्षेत्रों में भेजा जाएगा। अब चुनाव को लेकर भाजपा ने हर सीटों पर फीडबैक लेकर रणनीति बनानी शुरू की है। नामांकन खत्म होने के बाद पार्टी के दिग्गज नेता पार्टी के प्रचार के लिए पहुंचेंगे।
पूर्वांचल की 165 सीटों को अपने पक्ष में करने के लिए विरोधी दल भी पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। इन सीटों पर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा बीते दिनों जन विश्वास यात्रा भी निकाल चुकी है।
उधर गोरखपुर क्षेत्र में 62 विधानसभा सीटें हैं। पार्टी ने इस बार 55 प्लस का लक्ष्य तय किया हैं। पार्टी के दिग्गज नेता केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर लोगों तक पहुंचेंगे। इसके साथ ही लोक कल्याण संकल्प पत्र में भाजपा के वादे की जानकारी भी उन्हें देंगे।

Related Posts

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी…

Continue reading
Annamalai Resign: K. अन्नामलाई ने BJP को कहा अलविदा! पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकारा इस्तीफा

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

  • By TN15
  • June 6, 2026
अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

  • By TN15
  • June 6, 2026
छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

  • By TN15
  • June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

  • By TN15
  • June 6, 2026
कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

  • By TN15
  • June 6, 2026
Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

  • By TN15
  • June 6, 2026
जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे