निजी कंपनियों की मनमानी पर श्रम विभाग खामोश : गंगेश्वर दत्त शर्मा  

सीटू अध्यक्ष ने कहा-नहीं होने दिया जायेगा श्रमिकों का शोषण

द न्यूज 15 
ग्रेटर नोएडा। मै०अनमोल इण्डस्ट्रीज लि० प्लांट न0- 38 ए एंड एफ उद्योग विहार ग़ेटर नोएडा के प्रबन्धन मने उप श्रम-आयुक्त के समक्ष जारी संराधन वार्ता के दरम्यान मंगलवार को मनमानी पूर्ण तरीके से 06 श्रमिकों की सेवाएं समाप्त कर दी, जिसके कारण शान्ति पूर्ण चल रहे संस्थान में श्रम अशांति उत्पन्न हुई है और 02 कार्यपालियों के मजदूर संस्थान परिसर में ही शान्ति पूर्ण तरीक़े से आंदोलनरत हैं।
मै० मानिताऊ इक्यूपमेंट इण्डिया प्रा०लि०, प्लांट न0- 22  उद्योग   विहार, ग्रेटर नोएडा के मैनेजमेंट ने गैर कानूनी व मनमानी पूर्ण तरीके से उप श्रम-आयुक्त के समक्ष जारी संराधन वार्ता के दरम्यान यूनियन के अध्यक्ष फिरोज खान को निलंबित कर दिया और दो दिन से श्रमिक रोज कार्य पर जा रहे हैं लेकिन प्रबंधक उन्हें कार्य पर नहीं ले रहे हैं। आज भी संस्थान के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा कर श्रमिकों को कार्य पर नही लिया गया है। जिस पर कर्मचारियों ने गेट पर रोष प्रदर्शन किया
उपरोक्त दोनों उद्योगों में चल रहे गतिरोध पर सीटू के जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर, कोषाध्यक्ष राम स्वारथ ने बताया की प्रबंधकों द्वारा लगातार श्रमिकों की समस्याओं/ मांगों की उपेक्षा की जा रही और उक्त पर  स्थानीय श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं का समाधान कराने मे गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है और वह उक्त पर मूकदर्शक बने हुए है। जिसके चलते ही उक्त उद्योगों के प्रबंधको का मनोबल बढ़ा है और उक्त के चलते ही  उद्योगों में श्रम अशांति उत्पन्न हुई है और जब तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नही कराया जाएगा, तब-तक संस्थान स्तर पर आंदोलन जारी रहेगा।

Related Posts

सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

Continue reading
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

जंतर मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

तो हम संसद अटेंड कर लेते

तो हम संसद अटेंड कर लेते

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए