जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे सहारा पीड़ित निवेशक गिरफ्तार

कोई भी ताकत नहीं दबा सकती है उनकी आवाज : दिनेश चंद्र दिवाकर

द न्यूज 15
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर भुगतान को लेकर सहारा इंडिया के खिलाफ आंदोलन कर रहे सहारा पीड़ित निवेशकों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित निवेशकों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी पर राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर का कहना है कि यह कैसा लोकतंत्र है कि एक ओर उनका भुगतान नहीं मिल रहा है दूसरी ओर भुगतान मांगने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होेंने कहा कि कोई भी ताकत उनकी आवाज को नहीं दबा सकती है। हम सहारा के खिलाफ तब तक आवाज उठाते रहेंगे तब तक उनका भुगतान नहीं हो जाता है। उन्होंने सहारा के सुब्रत राय की मोदी सरकार के साथ मिलीभगत बताते हुए कहा कि यह सब कुछ सुब्रत राय के इशारे पर हो रहा है। किसी भी हालत में हम आंदोलन का रास्ता नहीं छोड़ सकते हैं। हर हाल में दिल्ली से पैसा लेकर लौटेंगे।
गिरफ्तार होने वाले में दिल्ली प्रदेश प्रभारी तजिंदर सिंह, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष से आरिफ खान, उमेश चंद्र, संदीप राय के अलावा सैकड़ों पीड़त  थे

Related Posts

आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा…

Continue reading
‘चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…’, ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान

एसआईआर पर जारी विवाद के बीच पक्ष-विपक्ष की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार