भुगतान को लेकर सहारा पीड़ित निवेशकों ने दिल्ली में डाला डेरा

अधिक से अधिक संख्या में जंतर-मंतर पर पहुंचे सहारा पीड़ित निवेशक, जर्माकर्ता और कर्मचारी दिनेश चंद्र दिवाकर
दिल्ली, बिहार, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों के निवेशक पहुंचे हैं आंदोलन करने

द न्यूज 15
नई दिल्ली। भुगतान की मांग को लेकर सहारा इंडिया के खिलाफ दिल्ली जंतर-मंतर पर पीड़ित निवेशकों मोर्चा संभाल लिया है। प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से बड़े स्तर पर पीड़ित निवेशक जंतर-मंतर पर आकर डट गये हैं। दो लाख करोड़ से ज्यादा बकाया भुगतान का दावा कर रहे आंदोलित निवेशकों का कहना है कि वे लोग यहां से अब भुगतान लेकर ही वापस जाएंगे। जंतर-मंतर से राष्ट्रीय उपायुक्त संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर ने देशभर के पीड़ित निवेशकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में जंतर-मंतर पर पहुंचकर आंदोलन को सफल बनायें। जंतर-मंतर पर इस आंदोलन को संयुक्त राष्ट्रीय मोर्चा ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार और जनसेवा ड्राईवर पार्टी ने समर्थन दिया है। जंतर-मंतर पर मोदी सरकार और सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय को ललकारते हुए ये निवेशक पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की बात कर रहे हैं।
दरअसल सहारा इंडिया के खिलाफ देशभर में आंदोलन चल रहा है। जगह-जगह सुब्रत राय के पुतले फूंके जा रहे हैं। सहारा कार्यालय में निवेशक घुसकर हंगामा मचा रहे हैं। इन सबके बीच सहारा कर्मचारियों ने सेबी पर उसका बकाया होने का दावा करते हुए सेबी के खिलाफ आंदोलन किया है। साथ ही सहारा ने निवेशकों का एक-एक पाई चुकाने का भी दावा किया है। आंदोलन की अगुआई कर रहे दिनेश चंद्र दिवाकर ने कहा है कि मक्कारी के मामले में सुब्रत राय ने हदें पार कर दी हैं। जिन जमकर्ता कार्यकर्ताओं और निवेशकों ने सहारा को खड़ा किया और जिनके बल पर सहारा की संपत्ति तीन लाख करोड़ तक पहुंची उन निवेशकों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। कितने निवेशक आत्महत्या कर चुके हैं, कितने निवेशक पैसे मांगने के डर से अपने घरों में ही कैद हो कर रह गये हैं। कितनी बेटियों की शादियां टूट चुकी है। उन्होंने सभी निवेशकों और पीड़ित कर्मचारियों से संगठित होकर इस लड़ाई को जीतने का आह्वान किया है।

Related Posts

आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा…

Continue reading
‘चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…’, ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान

एसआईआर पर जारी विवाद के बीच पक्ष-विपक्ष की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन