मुलायम सिंह यादव जेल से ही राजा भैया को बनाना चाहते थे सांसद!

द न्यूज 15

नई दिल्ली। भले ही आज तारीख में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राजा भैया के संबंध ठीक न हों पर मुलायम सिंह यादव और राजा भैया के संबंध लंबे समय से बहुत मधुर चल रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव और राजा भैया के बीच पिछले 20 सालों से भी ज्यादा समय से संबंध मधुर बने हुए हैं। राजा भैया कहते हैं कि वह हमेशा से मुलायम सिंह का आदर करते रहे हैं और करते भी रहेंगे। मुलायम तो रघुराज प्रताप सिंह  उर्फ राजा भैया को लोकसभा सांसद भी बनाना चाहते थे। इस बात की जानकारी खुद राजा भैया ने दी है।
राजा भैया ने हाल ही में एक निजी चैनल को दिये इंटरव्यू में बताया है कि साल 2004 के लोकसभा चुनावों के दौरान मुलायम सिंह यादव ने उनसे कहा था कि आप लोकसभा चुनाव लड़ लीजिए हमारे टिकट पर। राजा भैया ने बताया कि उस वक्त वह जेल में थे। उनका कहना था कि वह चुनाव तो जेल के अंदर से भी जीत जाते लेकिन संसद जाने की इच्छा नहीं थी। राजा भैया ने बताया कि वह प्रदेश की राजनीति में ही खुश थे इसीलिए उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला नहीं किया।
बकौल राजा भैया उन्होंने मुलायम सिंह यादव के आग्रह को पूरी तरह से नहीं ठुकराया और अपने बेहद करीबी अक्षय प्रताप सिंह को सपा के टिकट पर जितवा कर संसद भेजा।
राजा भैया ने ये भी कहा कि ऐसा नहीं है कि वह कभी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन फिलहाल उन्होंने इस तरह का अभी कुछ तय नहीं किया है।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

  • By TN15
  • March 14, 2026
तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

  • By TN15
  • March 14, 2026
थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

  • By TN15
  • March 14, 2026
भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

  • By TN15
  • March 14, 2026
…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

  • By TN15
  • March 14, 2026
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी