आकाश चोपड़ा ने डेविड वार्नर को लेकर कही बड़ी बात, बताया की कोई भी टीम उन्हें क्यों कप्तान नहीं बनाएगी : IPL 2022

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) का आयोजन 12 और 13 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की |

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘आरसीबी डेविड वॉर्नर को ले सकती हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें कोई भी टीम कप्तान नहीं बनाएगी। वॉर्नर किसी भी टीम के कप्तान नहीं बनेंगे। भले ही हम पंजाब को छोड़ दें, फिर भी दो टीमें कप्तान की तलाश कर रही हैं। वह किसी न किसी टीम में जरूर जाएंगे। वह महंगे भी जाएंगे लेकिन कोई भी टीम उन्हें कप्तान नहीं बनाएगी, ऐसा मेरा मानना है क्योंकि आईपीएल एक छोटा परिवार है, सभी को अंदाजा है कि पिछले साल क्या हुआ था, कारण और समस्याएं क्या थीं।

वॉर्नर IPL के सफल कप्तानों में से एक रहे हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को पहली खिताबी जीत दिलाई थी। हालांकि वॉर्नर के लिए पिछला सीजन निराशाजनक रहा था। उन्हें बीच सीजन में कप्तानी से हटा दिया गया था और फिर प्लेइंग XI से भी बाहर कर दिया गया था। टीम ने उन्हें रिलीज भी कर दिया।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर चोपड़ा ने कहा, ‘वह निश्चित रूप से किसी न किसी टीम में होंगे। वह आरसीबी में जा सकते हैं। यह एक बुरा विकल्प नहीं है कि विराट कोहली एक तरफ और डेविड वॉर्नर दूसरी तरफ, बाएं हाथ और दाएं हाथ, और दोनों विस्फोटक बल्लेबाज हैं। उसके बाद, ग्लेन मैक्सवेल को आना होगा। यह पहले से ही एक अच्छी बल्लेबाजी है लेकिन कप्तान, मुझे नहीं लगता कि ऐसा होने वाला है।’

Related Posts

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

Continue reading
एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

  • By TN15
  • October 17, 2026
दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

  • By TN15
  • October 17, 2026
रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

  • By TN15
  • October 17, 2026
‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

  • By TN15
  • October 17, 2026
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

  • By TN15
  • October 17, 2026
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

  • By TN15
  • October 17, 2026
यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!