आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, की रिलीज की तारीख हुई तय

द न्यूज़ 15
मुंबई। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित, आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट का एलान हो गया है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट कई बार टलने के बाद आखिरकार ये तय हो गया है की यह फिल्म अगले महीने यानी 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। संजय लीला भंसाली ने कुछ देर पहले ही इसकी घोषणा की है।
इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। आलिया फिल्मों में दमदार किरदार निभाती हैं, लेकिन पहली बार वो डॉन के किरदार में नजर आने वाली हैं। काफी पहले इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। हालांकि इसका ट्रेलर फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया था।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही गंगूबाई काठियावाड़ी काफी लंबे समय से चर्चा में है। बता दें कि फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट और फिल्म के दूसरे स्टार कास्ट को कोरोना हो गया था और इसके कारण भी फिल्म की शूटिंग पूरा होने में वक्त लग गया। पिछले साल नवंबर में फिल्म की रिलीज डेट 18 फरवरी 2022 तय की गई थी, हालांकि कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज डेट डाल दी गई।

Related Posts

कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

1960 के दशक में पाकिस्तान की फिल्म दुनिया…

Continue reading
52वे जन्मदिन पर ममता कुलकर्णी ने दिव्या भारती किया याद!  
  • TN15TN15
  • February 25, 2026

90 के दशक की आइकॉनिक अभिनेत्री दिव्या भारती…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

  • By TN15
  • March 13, 2026
बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

  • By TN15
  • March 13, 2026
तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया!