रेलवे परीक्षा के पीड़ित अभ्यर्थियों की कानूनी सहायता के लिए यूथ फॉर स्वराज ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 

छात्र हक की आवाज उठाने वाले युवा मंच के संयोजक राजेश सचान को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय।

योगी जी बताएं कि क्या इस देश में बेरोजगार युवाओं की बात करना गुनाह है क्या?

“विश्व गुरु”  का सपना देखने वाला भारत आज खान सर जैसे शिक्षकों पर FIR दर्ज कर जेल भेज रहा है – क्या यही “नया भारत” हम बनाना चाहते है?

एनटीपीसी और ग्रुप डी के अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज पर माफी मांगते हुए सभी FIR रद्द करे सरकार।

 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। यूथ फॉर स्वराज ने कहा ने रेलवे परीक्षा के पीड़ित अभ्यर्थियों की कानूनी सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यूथ फॉर स्वराज ने कहा है कि एनटीपीसी और ग्रुप डी के परीक्षा परिणाम आने पर हजारों युवा अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जिस पर यूपी सरकार और बिहार सरकार ने उनके कमरों में घुसकर बर्बरता पूर्ण तरीके से लाठीचार्ज किया जो कि बेहद ही निंदनीय है।
यूथ फॉर स्वराज का कहना है कि अब सरकार यहीं पर नहीं रुकी है ।  “विश्व गुरु” का सपना दिखा रही सरकारों ने शिक्षकों पर भी एफ आई आर दर्ज कर उनको भी जेल भेजना शुरू कर दिया है ।  हम सरकार से पूछना चाहते है कि इस “नए भारत” में शिक्षको की जगह सलाखों के पीछे हैं क्या?
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगातार बेरोजगारी के मुद्दों पर युवाओं की आवाज बुलंद करने वाले युवा मंच के संयोजक राजेश सचान को भी पुलिस ने यह कहकर गिरफ्तार कर लिया है कि वह युवाओं को भड़का रहें है। हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि क्या बेरोजगार युवाओं के लिए  रोजगार की मांग करना तथा उन पर हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना, युवाओं को भड़काना होता है?
बिहार सरकार द्वारा खान सर, एस के झा, नवीन , अमरनाथ, गगन प्रताप, गोपाल वर्मा जैसे शिक्षक गण पर FIR दर्ज़ करना कितना उचित है? सरकार को तो ऐसे शिक्षको का शुक्रगुजार होना चाहिए जो समय समय पर भर्ती परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं को उजागर कर चयन आयोग का ध्यान उस और खींचते हैं ।
हम सरकार से मांग करते है कि वह छात्रों, शिक्षको को सबक सीखने वाली मानसिकता से ऊपर उठकर तुरंत ही सभी FIR रद्द करें और गिरफ्तार छात्र , छात्राओं और शिक्षको को रिहा करें। यूथ फॉर स्वराज ने  पीड़ित अभ्यर्थियों को कानूनी मदद पहुंचाने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अभ्यर्थी इस नंबर 9068748425 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    भारतीय वायुसेना (IAF) के एक सेवारत अधिकारी को…

    Continue reading
    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन 9 अगस्‍त की क्रांति की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी