स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश का अपमान : केशव मौर्य

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की सूची को लेकर अखिलेश यादव पर प्रदेश और प्रदेशवासियों का अपमान करने का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों के चयन के लिए भाजपा मुख्यालय में हुई कोर ग्रुप के नेताओं की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर यूपी के गौरव को धूल में मिलाने वाले और अपराधियों को उम्मीदवार बनाकर सपा ने प्रदेश के 24 करोड़ लोगों और पूरे प्रदेश को अपमानित किया है। बालिका दिवस के दिन इस तरह के उम्मीदवारों को टिकट देने को लेकर भी मौर्य ने सपा पर निशाना साधा है।

आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को चुनाव में उम्मीदवार बनाने के लिए सपा की आलोचना करते हुए मौर्य ने कहा कि सपा ने जेल में रहने वालों और बेल (जमानत) पर बाहर आने वाले को टिकट देकर यह साबित कर दिया कि यह नई नहीं वही सपा है, जिससे यूपी की जनता खफा है।

मौर्य ने कहा कि 2017 में भाजपा ने यूपी की जनता से यह वादा कर जनादेश मांगा था कि ‘ना गुंडाराज ना भ्रष्टाचार, हम देंगे अच्छी सरकार’ और हमने 5 वर्षो में अपने वादों को पूरा किया है, लेकिन सपा ने ऐसे उम्मीदवारों की सूची को जारी कर यह बता दिया है कि वो 2012 से 2017 के पुराने दौर को ही वापस लाना चाहती है और प्रदेश को बर्बाद करना चाहती है।

दरअसल, सपा उम्मीदवारों की सूची में शामिल आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और नाहिद हसन जैसे कई नामों को लेकर भाजपा एक बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है। भाजपा को लग रहा है कि इस मुद्दे को लगातार और जोर-शोर से उठाने पर उसे अपने वोट बैंक को एकजुट करने में और मदद मिलेगी।

Related Posts

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग