97 वर्षीय लक्ष्मी आचार्य ने मैराथन में भाग लेकर कौतूहल का केंद्र बनी

सुषमा
पालघर। शिवसेना व आधार प्रतिष्ठान की ओर से पालघर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सौजन्य से रविवार 1 सितंबर 2024 को”स्वच्छ और सुंदर बोईसर, दौड़ेगा बोईसर तो फिट रहेगा बोईसर” के मद्देनजर बोईसर वर्षा मैराथन-2024 का आयोजन किया। इस मैराथन का शुभारंभ बोईसर शहर अंतर्गत ओत्सवाल एम्पायर में स्थित पिंक सिटी के सामने चित्रालय रोड से किया गया। बोईसर वर्षा मैराथन 2024 के सफल आयोजन हेतु कुल पांच वर्गो में विभाजित किया गया था।

बता दे कि पहले वर्ग में 14 वर्ष के बालक/बालिकाओं के लिए 3 किलोमीटर, दूसरे वर्ग में 17 वर्ष के बालक/बालिकाओं के लिए 5 किलोमीटर, तीसरे वर्ग में 19 वर्ष के युवक/युवतियों के लिए 6 किलोमीटर, चौथे वर्ग में पुरुष/महिलाओं के लिए 10 किलोमीटर की खुली प्रतियोगिता तथा पांचवे वर्ग में 55 वर्ष से अधिक नागरिकों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1 किलोमीटर दौड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

स्वच्छ और सुंदर बोईसर केसाथ सेहत के लिए लाभदायक बताते हुए रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर के रोटेरियन तथा तारापुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत स्थित मेसर्स गंगवाल हेल्थ केयर के निदेशक राकेश बी. आचार्य की 97 वर्षीय माता जी लक्ष्मी आचार्य ने मैराथन में हिस्सा लेकर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। लक्ष्मी आचार्य ने मैराथन में हिस्सा लेकर सभी लिए कौतूहल की केंद्र बनी रहीं।

जिसके पश्चात मैराथन के आयोजक आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेंद्र सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बोईसर वर्षा मैराथन में हिस्सा लेने वाले सभी धावकों का उत्साहवर्धन करने के लिए पालघर पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटील, सीईओ भानुदास पालवे, सांसद डॉ.हेमंत विष्णु सावरा, जिला परिषद अध्यक्ष प्रकाश निकम, शिवशक्ति सामाजिक संघटना प्रमुख संजय ज. पाटील, भाजपा महासचिव अशोक वड़े, बोईसर वर्षा मैराथन के आयोजक व शिवसेना नेता जगदीश धोड़ी, वैभव संखे, सारावली सरपंच आनंद धोडी, कल्पेश धोडी, अतुल देसाई समेत अनेक गणमान्य लोग व जनप्रतिनिधि विशेष रूप उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी  
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा…

    Continue reading
    कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी