प्रधानमंत्री आवास योजना में बनेंगे 80 लाख मकान, बजट में 48 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। इस बजट में सीतारमण ने पीएम आवास योजना के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में 80 लाख पीएम आवास का निर्माण होगा। जिसके लिए सरकार ने 48 हजार करोड़ रुपये की राशि आवंटिक की है। प्रधानमंत्री आवास योजना PMAY केंद्र सरकार के अलग-अलग मिशनों में सबसे प्रमुख है। इसके तहत केंद्र सरकार ने साल 2022 तक जब देश को आजाद हुए 75 साल हो जाएंगे, तब तक सबको आवास देने का लक्ष्य रखा गया है।
पीएम आवास में दिक्कत पर यहां करें शिकायत – अगर आप इस योजना के तहत शिकायत करना चाहते हैं और इस योजना से संबधित अगर आपको कोई भी शिकायत करनी है तो अब आप यह काम आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्रत्येक ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर शिकायत की सुविधा दी जाती है। आप सीधे कार्यालय जाकर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत होने के 45 दिनों के अंदर आपकी समस्‍याओं का निदान किया जाता है। वहीं अगर आप इस संबंध में और ज्‍यादा जानकारी या कंप्‍लेंट करना चाहते हैं तो प्रखंड विकास अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं।
ऑनलाइन भी कर सकते हैं शिकायत – पीएम आवास योजना के तहत ऑनलाइन सुविधा भी दी जाती है। ऐसे में प्‍ले स्‍टोर पर मौजुद पीएम आवास योजना ऐप को डाउनलोड कर इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप शिकायत करना चाहते हैं तो ऐप के माध्‍यम से कर सकते हैं। इसके लिए आपको लॉगइन आईडी बनानी होगी। यहां पर आपको मोबाइल नंबर एंटर करना होगा उस पर ओटीपी आएगा, जिसे एंटर करके आप लॉगइन कर सकते हैं। इसके अलावा आप वेबसाइट के माध्‍यम से इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वहीं अगर आप किसी तरह की सहायता चाहते हैं या इस योजना के बारे में जानकारी करना चाहते हैं तो आप पीएम आवास योजना के टोल फ्री नंबरों 1800-11-3377; 1800-11-3388; 1800-11-6163 पर कॉल कर सकते हैं।

Related Posts

दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026
  • TN15TN15
  • November 17, 2026

नारायणी देवी भग्गनका ओजस्विनी सम्मान भी प्रदान किया…

Continue reading
इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन
  • TN15TN15
  • November 16, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयोग के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

  • By TN15
  • November 23, 2026
समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

  • By TN15
  • November 23, 2026
आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

  • By TN15
  • November 23, 2026
भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

  • By TN15
  • November 23, 2026
श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा