पटना के 76 स्कूल शनिवार तक बंद

बाढ़ को देखते हुए पटना डीएम का आदेश

 पटना। बिहार के पटना डीएम ने बाढ़ की हालत को देखते हुए जिले के 76 स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया है। दरअसल बीते दिनों दानापुर के नासरीगंज घाट पर विद्यालय जाने के लिए नाव पकड़ने के क्रम में एक शिक्षक की नाव से फिसल कर गंगा में गिरने से दुखद मृत्यु हो गई। इसके बाद से शिक्षकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
शिक्षा विभाग ने घटना के दिन ही फैसला लिया कि जितने भी घाट से बच्चे अथवा शिक्षक विद्यालय आते जाते हैं उन घाटों को चिन्हित करके सरकारी स्तर से नाव का प्रबंध और पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट उपलब्ध कराया जाए,लेकिन ऐसा कहीं हो नहीं रहा है। ऐसे में शिक्षकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पटना डीएम को टैग करते हुए पोस्ट किया, जिस पर डीएम ने संज्ञान लिया है।
पटना डीएम ने कहा कि आज मंगलवार सुबह उन्होंने स्कूलों की स्थिति का रिव्यू किया है। अभी के समय गंगा का जलस्तर काफी बढ़ी हुई है और कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर जलस्तर बना हुआ है। गंगा की पानी में धार भी काफी तेज है। इसको देखते हुए शिक्षकों और बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिले के 76 दियर क्षेत्र के विद्यालयों को बंद किया गया है। इन विद्यालयों को शनिवार तक के लिए बंद किया गया है। शनिवार को विद्यालयों को लेकर के रिव्यू बैठक की जाएगी। गंगा की जलस्तर में कमी आई तो विद्यालय खुलेंगे। दोबारा से जब इन क्षेत्रों के विद्यालय खुलेंगे तो घाट पर विभाग द्वारा निर्देशित सुरक्षा के सभी प्रबंध किए जाएंगे।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

    • By TN15
    • August 20, 2026
    कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

    • By TN15
    • August 20, 2026
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान