केबीसी की हॉट सीट पर टोटो ड्राइवर बन गया लखपति!

 अमिताभ बच्चन के हैं सबसे बड़े फैन

 मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले एक टोटो चालक ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। टोटो चलाते हुए केबीसी के सीट तक पहुंच गए, इतना ही नहीं अपने ज्ञान से वह लखपति भी बन गए। कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठकर लखपति बनने वाले पारसमणि सिंह बीते 20 साल से कौन बनेगा करोड़पति के लिए अथक प्रयास कर रहे थे और अब यह प्रयास रंग लाया।
मुजफ्फरपुर के मालीघाट के रहने वाले टोटो ड्राइवर के 12 लाख 50 हजार रुपए जीतने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। पारसमणि सिंह बताते हैं कि केबीसी का खेल शुरू से ही खेल रहा हूं और बीते वर्ष 2003 से प्रयास कर रहा था। बीच में कई बार कॉल आया लेकिन आज तक सिलेक्शन नहीं हुआ था। पहली बार जब सिलेक्शन हुआ तो इसको लेकर पूरे परिवार में खुशी और हर्ष का माहौल है।
उन्होंने आगे बताया कि केबीसी को लेकर लगातार प्रयास करता रहता था। यात्रा के दौरान में कॉल आया और फिर हमलोग मुंबई गए और ₹12.50 लाख रुपए जीत गए. इस दौरान एक सवाल का जवाब नहीं आया जिसको लेकर क्विट करना पड़ा। केबीसी में जीत कर आए पारसमणि सिंह ने बताया कि कॉलेज के पढ़ाई के दौरान में ही गाना लिखने का शौक था।
उन्होंने कहा कि मैंने कई गानों को लिखा जिसके बाद एक गाना ‘अदभुत टमटम’ गाया। जिसको गाने के बाद अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए और मुझे ढाढस बंधाया। उसके बाद मेरी बीमारी को जानने के बाद मेरे इलाज का खर्च भी उठाने की बात कही। मुंबई के लीलावती अस्पताल में अब मेरा इलाज होगा।इसका पूरा खर्च अमिताभ बच्चन ने उठाने की बात कही है। बता दें कि पारसमणि ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी